मिट्टी की जांच करा कर करें खेती, पैदावार होगी अच्छी



फोटो - चौपाल में उपस्थित किसान व अधिकारी

रामपुर@ रजनीकांत दूबे 
रामपुर/कैमूर. शुक्रवार को  प्रखंड के ग्राम पंचायत पसाई के पंचायत भवन खजुरा में किसान चौपाल लगाया गया. इसमे कृषि समन्यक मृत्युंजय सिंह द्वारा किसानों को कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. मुखिया अमृत आनन्द उर्फ सन्नी सिंह द्वारा किसानों से सम्बंधित समस्याओ के बारे में कहा गया.  समन्यवक द्वार किसानों को कृषि विभाग से अपने खेतों की मिट्टी जाँच कर फसल उगाने की बात कही.साथ ही इसके महत्व के बारे में बताया गया. साथ ही साथ विभाग के अधिकारियो के द्वारा कहा गया कि किसान अपने खेत मे गेहूं की फसल काट जाने के बाद डंठल को नही जलाये खेत मे डंठल जलाये जाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है. जिससे फसल पैदावार कम होती है. मौके पर वार्ड सदस्य मुकुल सिंह सहित 
किसान चौपाल में किसान,मुखिया,वार्ड सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. एक दर्जन से अधिक किसान उपस्थिति हुए.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top