फ़ोटो - विजेता टीम कुदरा को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते युवा साथी संजय पाल
कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
* मैन ऑफ द मैच कुदरा के उपेंद्र तिवारी व मैन ऑफ द सीरीज बक्सर के ओमप्रकाश को मिला
* विजेता टीम कुदरा को ट्रॉफी व 10 हजार व उपविजेता टीम बक्सर को ट्रॉफी व 5 हजार का पुरस्कार दिया गया
रामपुर. रविवार को प्रखंड के सबार गांव के मां काली स्थान के बगल में खेल मैदान पर स्वर्गीय डॉ रामकेश पाल उर्फ केरा पाल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बक्सर और कुदरा के बीच खेला गया. इसमें कुदरा ने बक्सर को ट्राइब्रेकर के माध्यम से एक गोल से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट का खिताब पर कब्जा जमाया. मैच की शुरुआत राष्ट्र गान जनगण मन अधिनायक जय हे .. गाये जाने के बाद हुआ. वही मुख्य अतिथियों द्वारा दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

फ़ोटो - बक्सर टीम के खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य
इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन संजय पाल द्वारा कराया गया. मैच के हाफ टाइम तक किसी भी टीम ने गोल नहीं मारी थी. हाफ टाइम के 25 वें मिनट में कुदरा टीम के जर्सी नम्बर 17 के उपेंद्र तिवारी ने बक्सर टीम में गोल दाग कर बढ़त बनाया. इसके 5 मिनट बाद ही बक्सर टीम के जर्सी नम्बर 3 के ओमप्रकाश कुमार ने मेजबान टीम कुदरा में गोल दाग कर बराबर पर ला दिया. इस अंत तक दोनो टीम बराबर रही. इसके बाद ट्राइब्रेकर के माध्यम से खेल का निर्णय लिया गया. ट्राइब्रेकर में कुदरा ने 3 गोल व बक्सर ने 2 गोल मारी. इस तरह कुदरा ने बक्सर को एक गोल से हरा कर टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया.
फ़ोटो - मैच के दौरान गेंद के जूझते खिलाड़ी
यह मैच काफी रोमांचक रहा. इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल से दर्शकों को खूब लुभाया. इस फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घटान वैशाली डीएसपी द्वारिका पाल द्वारा फीता काट कर किया गया. फुटबॉल का मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या क्षेत्र के लोग पहुचे हुए थे. रेफरी के रूप पूर्व एसआई गुदरी शर्मा और लाइंस मैन की भूमिका अयूब अली ,रौशन अली ने निभायी. मैन ऑफ द मैच कुदरा के उपेंद्र तिवारी व मैन ऑफ द सीरीज बक्सर के ओमप्रकाश को मिला. मुख्य अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख रामपुर मनोज जायसवाल, दिवगंत विधायक की पत्नी रिंकी रानी पांडेय, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह,सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य थे.
फ़ोटो - राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित खिलाड़ी व मुख्य अतिथि
टूर्नामेंट के आयोजक संजय पाल व मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 हजार व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5 हजार का पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया. उद्घोषक के रूप धनन्जय पाल, मनोज पासवान, धर्मदेव चौधरी रहे. मौके पर एसआई जलालुद्दीन अंसारी, हरिवंश पाल, अजय पाल, जवाहर शर्मा, दीपक पासवान, नन्दलाल यादव, डॉ जागेश्वर सिंह यादव, अजय निषाद, भास्कर, छठू धारिकर सहित कई गणमान्य व खेलप्रेमी उपस्थित रहे.