उपेंद्र ने गोल दाग कर कुदरा को सबार से एक गोल से हरा कर दिलायी जीत 


कैमूर लाइव न्यूज़/ बंटी जायसवाल
रामपुर. मंगलवार को प्रखंड के  सबार गांव के मा काली खेल मैदान पर हो रहे स्व डॉ रामकेश पाल उर्फ केरा पाल फुटबाल टूर्नामेन्ट का तीसरा मुकाबला कुदरा व सबार के बीच खेला गया. इसमें कुदरा ने सबार को एक गोल से हराया. 

इस मुकाबले के पहले टाइम के 17 वें मिनट में कुदरा के तरफ से उपेंद्र तिवारी ने गोल दाग कर जीत दिलायी. अंत तक सबार गोल नहीं दाग सकी. इसके लिए उपेंद्र तिवारी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.  रेफरी की भूमिका गुदरी शर्मा व लाइंस मैन की भूमिका रौशन अली और अयूब खान ने निभायी. इस टूर्नामेंट का आयोजन युवा साथी संजय पाल द्वारा कराया जा रहा है. इस मौके पर डॉ हरिवंश पाल, धनन्जय पाल, अजय पाल, दीपक पासवान, अजय निषाद, फकरुद्दीन अंसारी, सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top