# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
# दारोगा भर्ती परीक्षा में पहले परीक्षार्थी करेंगे मतदान बाद में होगा परीक्षा
भभुआ/ कैमूर. शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के समर्थन के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा भभुआ शहर में रोड शो किया गया. शुक्रवार के शाम 5 बजे के बाद 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव को लेकर शाम 5 बजे से प्रचार
प्रसार थम गया. इस दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों से होते हुए रोड शो का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लिए बाइक पर सवार होकर नारा लगा रहे थे. वाहनों का काफिला जब शहर में रोड शो के लिए निकला तो पूरे बाजार में जाम लग गया. रोड शो के रथ पर सुशील मोदी के साथ दिवंगत विधायक की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय, जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह सहित अन्य थे. रोड शो के रथ से इसके बाद डिप्टी सीएम ने प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय को महिलाओं का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा की पहली बार केंद्र व राज्य की सरकार एक जुट होकर विकास का कार्य कर रही है
केंद्र व बिहार में एनडीए के सरकार होने से विकास की गति बढ़ रही है. उन्होंने कहा की भभुआ के विकास के लिए किसी अन्य दल के नेता होने से विकास की गति यहां रुक सकती है. इसलिए एनडीए चाहती है की भभुआ के विकास की गति में कोई अवरुद्ध उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि दारोगा भर्ती आयोग ने बिहार में उप चुनाव को देखते हुए एक निर्णय लिया है की जो परीक्षार्थी को मतदान करना है वे मतदान कर सकते हैं. उनकी परीक्षा दूसरे दिन करने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा की महागठबंधन के अंदर राजद व कांग्रेस की टोली में बिखराव हो चुका है. जिसका फायदा एनडीए को मिलेगा. इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, राजेश्वर राज, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, रघुवंश राम, संतोष खरवार,भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाडेय, विश्वंभर तिवारी व एनडीए के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
उपचुनाव : भभुआ में रिंकी के लिए सुमो ने किया रोड शो, कहा रिंकी रानी को महिलाओं का भरपूर समर्थन
शनिवार, मार्च 10, 2018
फ़ोटो- भभुआ में रोड शो के दौरान हाथ हिला कर अभिवादन करते सुमो व अन्य
