प्रसव वाली महिला को हुई खून की कमी तो पंकज ने खून देकर पेश की मिशाल, जाने कौन है पंकज ...

फ़ोटो - सदर अस्पताल में खून निकलवाते पंकज

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट...
भभुआ/ कैमूर. आज के इस दुनिया में बहुत कम ही लोग है जो दूसरे की मदद करते है. मदद तो करने वाले मिलते है.लेकिन इनमें सबसे अलग है कैमूर जिले के भभुआ के युवा छात्र राजद नेता पंकज कुमार. इनका अलग का जज्बा व मदद करने का तरीका है. शुक्रवार को भभुआ के हवाई अड्डा में महागठबन्धन के प्रत्याशी शंभु सिंह पटेल के समर्थन में विशाल जनसभा आयोजित किया गया. इसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सहित कई कांग्रेस, राजद व हम के नेता व पूर्व मंत्री आये हुए. इस दौरान पंकज भी सभा में थे. लेकिन अचानक उनके मोबाईल पर फोन सदर अस्पताल से आया कि एक महिला की प्रसव होने वाली है. उसे खून की जरूरत है. ऐसे में पंकज तुरंत सूचना मिलते ही अपने युवा नेता की भाषण सुने बगैर सदर अस्पताल पहुँच गये. यहां पहुँच कर प्रसव वाली महिला के लिए अपना खून दिया.

# जरूरतमंद की सेवा मेरा धर्म 
युवा राजद नेता पंकज कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से इस तरह की सूचना मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सम्बोधन छोड़ कर सदर अस्पताल पहुँच गया. सदर अस्पताल में मोकरी ग्राम निवासी हरिहर प्रसाद की पुत्री रीना को B+ रक्त की आवश्यकता थी. रीना का प्रसव होने वाला था.  इसलिए ऐसे में सभा में अपने उपस्थिति से ज्यादा जरूरत उस बच्चे को जो इस दुनिया मे आने वाला है और रीना को समझा. इसलिए तुरंत डॉक्टर से अपना बी + खून निकलवाया. पंकज ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का सहायता ही राजद कार्यकर्ताओं का धर्म है. आप सभी रीना बहन के लिए दुआ करे कि उनका प्रसव सामान्य रूप से हो जाये और बच्चा भी ठीक रहे. कैमूर लाइव न्यूज़ की ओर से युवा छात्र राजद  नेता पंकज कुमार को इस तरह मदद करने के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामना. इसके साथ ही रीना को हमारी टीम की ओर ईश्वर से प्रार्थना है कि वे प्रसव के बाद जल्द ही स्वस्थ्य हो जाये.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top