रामपुर सभा में चिराग ने कहा आरक्षण के नाम पर फैलायी जा रही अफवाह, सभा में रिंकी रानी पांडेय का छलका दर्द

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल, रामपुर/ कैमूर / रजनीकांत दूबे

रामपुर. बिहार में अररिया में लोकसभा व जहानाबाद व भभुआ विधानसभा की सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इन तीनों सीट पर एनडीए की जीत होने वाली है. यहां पर आने के बाद मालूम हो गया है कि यहां से भभुआ विधानसभा सीट रिंकी रानी पांडेय महिलाओं व जनता के समर्थन से जीत रहे है. उक्त बातें शुक्रवार को जमुई सांसद व लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार के सिंचाई कालोनी में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित आमसभा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि स्व विधायक को पांच साल के लिए जीताया था आपने. लेकिन वे लंबी बीमारी के कारण हमसबों के बीच नहीं रहे. वे अपने अधूरे सपनो को भी पूरा नहीं कर सकें.अब रिंकी रानी पांडेय दिवंगत विधायक के अधूरे सपनो को पूरा करेंगी. चिराग ने कहा कि महागठबंधन द्वारा जनता के बीच अफवाह फैलाई जा रही है कि बीजेपी सरकार आरक्षण को समाप्त कर देगी. एनडीए के सरकार द्वारा कभी भी आरक्षण को खत्म नहीं किया जायेगा.  यह सरासर गलत है. 

#  एनडीए की सरकार में हो रहा विकास

विपक्ष पक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लंबे समय तक उन्होंने हमारे प्रदेश को 15 सालो  लूटते रहे. निरन्तर जाती पाती मजहब में बात कर विकास को अवरुद्ध किया. हमलोग एक जुट होकर उस तरीके से विकास  की राह पर आगे रहे है.यहां के दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय को आप लोग भारी मतों से जीताते हैं तो आपके क्षेत्र का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश व केंद्र में नरेंद्र मोदी एनडीए की सरकार है. इससे राज्य व देश दोनों जगह विकास की हो रहा है. सभी तबके के लोगों का हर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. इसके बाद चिराग ने जनता के समर्थन से रिंकी रानी पांडेय के आंचल में जीत के लिए माला डाल दी. सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चौबे, विमलेश पांडेय, मनोज जायसवाल, समीनुद्दीन अंसारी सहित कई  कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

# यह परीक्षा तभी पास कर पाउंगी जब मतदाताओं का मिलेगा आशीर्वाद 

# रिंकी रानी पांडेय ने कहा जनता का समर्थन मिलने पर दिवंगत विधायक के अधूरे सपने को करूंगी पूरा

रामपुर. शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बेलाव बाजार में नहर कालोनी में एनडीए गठबन्धन से भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के समर्थन में आमसभा का आयोजन किया गया. इस आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा ,लोजपा ,रालोसपा व जदयू के कई बड़े नेता ने एनडीए प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के पक्ष में वोट देने के अपील की गयी. सभा को सबोधित करते हुए दिवंगत विधायक की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि मेरे पति स्वर्गीय विधायक जी एक कर्तब्यनिस्ट और ईमानदार समाजसेवक थे. उनके रोम रोम में जनता का सेवा और विकास बसता था. हमेशा वो जनता के सेवा और विकास बारे में सोचते रहते थे. हमेशा कहते रहते थे कि मैं अपनी जनता का इतना सेवा करूँगा की हमेशा मुझे मेरे विधानसभा की जनता का आशीर्वाद और स्नेह मिलता रहेगा. लेकिन ये मेरा ही दुर्भाग्य रहा कि वो अपने इस विधानसभा की जनता की ज्यादा दिन तक सेवा नहीं कर पाये.

विधि के विधान को कोई नहीं टाल सकता 

प्रयास उन्होंने बहुत किया लेकिन विधि का विधान किसी के टालने से नही टलता और लम्बे बीमारी के कारण हमलोगो को छोड़कर, मेरे दोनो बच्चों को अनाथ कर इस दुनिया से चले गए. अब इस दुनिया मे मेरे पास इस दो अनाथ बच्चे के साथ-साथ उनकी जो जनता की सेवा करने का जिम्मेवारी है. मैं उनकी पत्नी होने के नाते जो पति की जिम्मेवारी थी, वह अब मेरी जिम्मेदारी है. इसी के नाते मैं संकल्प ले चुकी हूं कि जब तक मैं अपने पति के अधूरे कार्यो को पूरा नहीं कर देती तब मैं चैन से बैठने वाली नही हूं. चाहे इसके लिए मुझे जितना भी दुःख क्यों न झेलना पड़े.  सबलोग जानते है कि दो महीने ढाई महीने पहले जिसके पति की मौत होती है उसकी पत्नी की क्या हालत होती है. वो बेड पर से भी उठने की उम्मीद में नही रहती है. 

हर दरवाजे तक पहुँच कर मांग रही हूँ समर्थन

लेकिन मैं उस स्थिति में भी उठकर पूरे विधानसभा के हर गली, हर गांव, सबके दरवाजे तक जाकर खटखटाती हूं. अपने दोनों बच्चो के साथ मुझे अपने मतदाता मालिको से एक-एक आशीर्वाद के रूप में वोट मिल जाये और मैं अपने पति के अधूरे सपनो पूरा कर सकू. चाहे वह गांव के रोड हो या गली का विकास हो,चाहे बच्चो के अधूरे भविष्य हो, मैं सबको पूरा कर सकू. अगर ये तभी पूरा हो सकता है. जब हमारे माता पिता बड़े बुजुर्ग मतदाता मालिको का आशीर्वाद मेरे आँचल में मिल जायेगा तो मैं समझ जाऊँगी की मैं इस पाठ को पूरा करने में सफल हो जाऊंगी.

यह परीक्षा तभी पास कर पाउंगी जब मतदाताओं का आशीर्वाद होगा

 हर युग मे नारी का परीक्षा हुआ था. कभी सीता का भी परीक्षा हुआ था और आज मैं समझ गयी हु की इस बिपत्ति के घड़ी में मेरी यह कड़ी परीक्षा है और मैं इस परीक्षा को तभी पास कर पाऊंगी. जब मेरे मतदाता मालिको का आशीर्वाद होगा. मेरे दो अनाथ बच्चो की भविष्य तभी सवर पाएगी, जब मेरे मतदाता मालिक का आशीर्वाद होगा. मेरे फूल जैसे बच्चो का भविष्य अब तो अंधकारमय हो चुका ये तो सभी जानते हैं की एक पिता का शाया जब पुत्र के सर से उठ जाता है तो कितना दुःख होता है. मैं अपने पति के सपना का को पूरा करने के लिए चुनावी क्षेत्र मे निकल चुकी हूं.

बच्चों के पैरों में पड़ जा रहे है छाले

 जिन बच्चो के पैरों में कभी काटा चुभता था तो विधायक जी के आंखों से आँसू आ जाते थे. आज उन्ही बच्चो के पैरों में छाले पड़ गए है और मैं एक प्रत्याशी होने के नाते ही नही यहाँ के बेटी होने के नाते भी अधिकार है. मैं अपने अपने मायके वालों से आशीर्वाद मांगती हूं कि  जब बेटी पर विपत्ति आती है तो सबसे पहले वो अपने मायके में ही गुहार लगती है. मैं इसी नाते अपने रामपुर के प्रखंड के माँ बाप, चाचा चाची, भैया भाभी व बहन सभी लोग से यही गुहार और आँचल फैला कर एक-एक मत मांगती हूं कि अपने पति अधूरे सपनो व अपने बच्चो की अंधकारमय भविष्य को उज्ज्वल बना सकू.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top