भभुआ सभा में तेजस्वी ने कहा एनडीए का एजेंडा गरीबी को हटाने के बदले गरीबों को ही मिटा दो, जाने क्या क्या कहा

* कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट ...

# आरक्षण को खत्म करने हो रही साजिश
# यूपी में योगी के मंत्री ने बहन मायावती को सुपर्णनखा व मुलायम सिंह यादव को रावण कहा
भभुआ/कैमूर. जो सत्ता में बैठे है, जो देश तानाशाही चल रही है. लालू जी कहते रह गये की देेेश में इमरजेंसी लागू हो गया है. लगातार आदिवासियों पर डण्डे बरसाए जा रहे है, गरीबों को साजिश के तहत जेल भेजा जा रहा है. उक्त बातें शुक्रवार को विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शहर हवाई अड्डा में महागठबंधन के प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार भभुआ में आकर पुरन चेरो के घर पड़री जाकर उनके परिजनों से मिला था. इसके बाद स्टेडियम में सभा किया था. आदिवासी भाई पुरन चेरो की पुलिस की पिटाई से मौत हो गयी, पुलिस ने परिजनों को शव को भी नहीं सौंपा. मुख्यमंत्री यात्रा कर रहे थे तो मैंने कहा था कि आपलोग जुत्ता, चप्पल नहीं फेकियेगा, इनको पश्चाताप यात्रा करने दीजिए. ये जब भी यात्रा पर निकलते है तो दर्द दूर करने नहीं दर्द देने के लिए निकलते है. लगातार अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो हो रहा है, उससे मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं. यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बन गयी. उनके मंत्री ने बहन मायावती को सुपर्णनखा व मुलायम सिंह यादव को रावण कहा. दलित की बेटी को गाली दी जा रही है. योगी हंस रहे है,मजाक उड़ा रहे है. इनको कोई काम नहीं है.

-  बिहार पहला राज्य, जहां चार साल में चार सरकार बनी

एनडीए द्वारा देश व प्रदेश में आरक्षण को खत्म कर गरीबों का हक छिनने की साजिश चल रही है. इनका एक ही एजेंडा है. गरीबी को हटाने के बदले गरीबों को ही मिटाने दी जाये. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का पहला ऐसा राज्य बिहार होगा देश जहां पर चार साल में चार सरकारें बनी. ऐसा इसलिए हुआ की चाचा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संघ मुक्त प्रदेश बनाने की जगह संघ युक्त प्रदेश बनाने की चाह में मिले जनादेश का अनादर करते हुए उनलोगों के साथ मिल गए जिनके पूर्व में विरोधी थे. पहले कहते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा,लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा. लेकिन चाचा भाजपा में तो मिल गए, लेकिन मिट्टी में नहीं मिले. लालू यादव ने गरीबो को अपने बात कहने का अधिकार दिया

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, दलितों व अति पिछड़ों को अपनी बात कहने का अधिकार दिया. इसके चलते मनुवादी संस्कृति के लोगों ने उन्हें झूठे मुकदमें में फंसा कर जेल भेज दिया. हमारे ऊपर भी 25 मुकदमें दर्ज करा दिए गए. जबकि आठ माह के उपमुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल में तीन विभागों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद मैंने कितना भ्रष्टाचार किया है. अगर भाजपा के पास सबूत है तो क्यों नहीं अब तक चार्जसीट किया गया. इनके ही हाथों में सीबीआई, ईडी, देश की बड़ी बड़ी एजेंसियां है. फिर भी कुछ नहीं किया. क्यो इनके पास सबूत नहीं है. इसका किसी के पास जवाब नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजन के खाता में 15 लाख रुपए जमा कराने, दो करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की घोषणा की थी. जिस पर आज तक अमल नहीं हुआ. उल्टे गरीबों के खाते में जमा धन पर टैक्स लगाने की कार्रवाई करने के साथ बेरोजगारों को पकौड़ा बेचने की सलाह दी जा रही है. श्री यादव ने कहा कि सांप्रदायिक व धर्म निरपेक्ष ताकतों के बीच संघर्ष चल रहा है.  ऐसे में आप सबसे आग्रह है कि आप महागठबंधन प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल को अपना अमूल्य वोट देकर जीत सुनिश्चित कराएं. 

जनता ने लालू के चलते नीतीश को चुना लेकिन उन्हें ही जेल भेज दिया

तेजस्वी यादव ने कहा जनता ने 2014 के चुनाव में लालू यादव के चलते नीतीश को चुना और सरकार बनायी. लेकिन इन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया. सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह व संचालन राजद नेता भोला नाथ सिंह ने किया. सभा को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, रामधनी सिंह, अजय कुमार चौधरी, विधायक शंभू नाथ यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव आदि ने संबोधित किया. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने जनता से पूछ कर जीत का माला प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल को पहनाया. इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, सुरेश सिंह, जनार्दन उपाध्याय, अकलू राम, बनारसी सिंह, इस्लाम अंसारी,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top