कैमूर लाईव न्यूज़/ बंटी जायसवाल/ चेनारी / पवन कुमार
# बिहार में बह रही है विकास की गंगा
चेनारी/ रोहतास. बिहार मे विकास की गंगा बह रही है, बिहार में चारों तरफ विकास ही विकास हो रहा है, उक्त बातें रोहतास के चेनारी रामदुलारी गंगा इंटर स्तरीय हाई स्कूल के मैदान में आयोजित गुप्ताधाम महोत्सव कार्यक्रम मेंं अपने संबोधन में बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है, उसी प्रकार गुप्ता धाम का भी विकास होगा. इसके लिए स्थानीय विधायक, स्थानीय सांसद जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.जल्द ही गुप्ता धाम ने भी विकास की बयार बहेगी. राज्य सरकार के द्वारा कृषि रोड मैप तैयार किया जा रहा है. जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री प्रेम कुमार, सांसद छेदी पासवान, विधायक ललन पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
रुपये रहने के बाद भी नहीं हो रहा विकास -सांसद
- विकास नहीं होने पर बिहार सरकार को लिया आड़े हाथों,खोल दी पोल
सांसद छेदी पासवान ने कृषि मंत्री से कहा कि पैसे रहने के बावजूद भी बिहार में विकास नहीं हो पा रहा है. 2 साल पहले ही हम अपने मित्र से गुप्ता धाम में धर्मशाला निर्माण कराने के लिए तीस लाख रुपये दिए थे, लेकिन आज तक पैसा वैसे ही पड़ा हुआ है और गुप्ता धाम में धर्मशाला का निर्माण नहीं हुआ. वही इस कार्यक्रम में एक बार फिर 15 लाख रुपए और देने की घोषणा की. गुप्ता धाम के विकास के लिए और पैसे की जरूरत पड़ी तो हर संभव मदद के लिए हम तैयार रहेंगे. सांसद ने कहा कि क्या बिहार भारत से अलग है या भारत में बिहार है ही नहीं. रोहतास गढ़ किला के रोपवे बनाने के लिए 12 करोड़ रुपया दिया गया है लेकिन आज तक पैसा वैसे का वैसे ही पड़ा हुआ है, मुंडेश्वरी यात्री सेड के लिए तीस लाख रुपए दिया गया है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से आज तक पैसा उसी तरह पडा हुआ है जहां कोई काम नहीं किया जा रहा है. इस तरह गुप्ताधाम महोत्सव में सांसद बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया, सारी पोल खोल दी.
दुर्गावती जलाशय से गुप्ताधाम तक बनेगी पक्की सड़क
जब तक धरती रहेगी तब तक गुप्ता धाम महोत्सव होता रहेगा उक्त बातें स्थानीय विधायक ललन पासवान ने गुप्ता धाम महोत्सव में कही. उन्होंने कहा कि भगवान शंकर ने अपनी जान बचाकर कैमूर जिले में स्थित दुर्लभ पहाड़ियों में जा कर छुपे हुए थे. उनका पीछा कर रहे भस्मासुर गुप्ता धाम के मुख्य गेट पर जलकर भस्म हुआ था. गुप्ता धाम श्रद्धालुओं के लिए गुप्ता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही दुर्गावती जलाशय परियोजना से होते हुए गुप्ता धाम तक सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा. इसके लिए डीपीआर तैयार भी किया जा रहा है. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के देखरेख में बिहार में विकास की बहार हुई है .गुप्ताधाम महोत्सव में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद में उद्घाटनकर्ता कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार को गुप्ता धाम का प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट किया.
दो दिन गुप्ताधाम महोत्सव मनाने की विधायक ने की मांग
स्थानीय विधायक ललन पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रभारी मंत्री से मांग की कि जिस तरह एक दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है. यह गुप्ता धाम महोत्सव का कार्यक्रम अगले साल से दो दिनों तक कराया जाए. मंत्री ने कहा कि जल्द ही गुप्ता धाम महोत्सव एकदिवसीय से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए बिहार सरकार के मंत्री उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से बात हुई है. उन्होंने मौजूद जिलाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी से निवेदन किए कि जो वनवासी लोग अपने से सड़क काट थोड़ा बहुत बना रहे हैं आपसे निवेदन है कि आप अपने डीएफओ से कह कर उन्हें थोड़ा बहुत सड़क बनाने दिया जाए ताकि उनके घरों में भी कुछ गाड़ियां या उनके घर में शादी विवाह के मौसम पर कुछ गाड़ियां पहुंचे. वन विभाग के ऑफिसरों द्वारा लगातार उन्हें धमकाया जा रहा है कि वह केस में फंसा दिए जाएंगे. स्थानीय विधायक ने दोनों अधिकारियों से मांग की कि कृपया कर आप डीएफओ से निवेदन पूर्वक कहें कि वह इन्हें सड़क बनाने दे ताकि उन लोगों के साथ साथ गुप्ता धाम जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को भी कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.
लोकगायिका कल्पना को प्रभारी मंत्री ने दिया स्मृति चिन्ह
महोत्सव के उपलक्ष्य पर भोजपुरी कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका कल्पना पटवारी ने भक्ति रस गीतों से समां बांध दिया. भोजपुरी कोकिला को प्रभारी मंत्री के अलावा डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से स्मृति चिह्न भेंट किया. मौके पर डीएम अनिमेष परासर, एसपी एमएस ढिल्लो, डीआरडीए निदेशक विनोद कुमार सिंह, एडीएम ओमप्रकाश पाल, एडीएम लोक शिकायत ऋषिदेव झा, सदर एसडीएम अमरेंद्र कुमार, एसडीपीओ आलोक रंजन, सासाराम नगर परिषद अध्यक्ष कंचन देवी, पूर्व विधायक श्यामविहारी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना शुक्ला, बीडीओ नीरज आनंद, बीईओ सूरज प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश चौधरी, थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह, मुखिया रामएकबाल सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह सिकरवार, राजीव रंजन टुटुल समेत अन्य उपस्थित थे.
