एगो नीबुआ दु चार गो मिर्ची लटकाल चोटी में..
# चेनारी/ रोहतास/ पवन कुमार/ कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
चेनारी. शनिवार को रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड के रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय परिसर में गुप्ताधाम महोत्सव के दौरान भोजपुरी की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया.
भोजपुरी की मशहूर गायिका कल्पना ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दर्द भरे गीत थर-थर ढरकता लोर हो बाबूजी.. पर खूब तालियां बटोरी. इसके अलावा केे एगो नीबुआ दु चार गो मिर्ची लटकाल चोटी में.., तोहरे में बसे हमार मनवा हो..के साथ-साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रहार करते हुए भी गीत प्रस्तुत किया.
जइसन सोचले रही ओइसन धनिया मोर बाली ...
इस क्रम में विधायक ललन पासवान ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इसके अलावा अमर आनंद की प्रस्तुति जइसन सोचले रहलीं ओइसन धनियां मोर बाड़ी, पातर ना गोर बाड़ी हो..ने श्रोताओं को थिरकने पर विवश कर दिया. जबकि अभय सम्राट की प्रस्तुति करधनियां हेरा गइल पानी में ...आदि गीतों पर श्रोता देर तक संगीत सागर में गोता लगाते रहे. वहीं गायक क्रांति बाबा, रामदेव यादव के साथ-साथ स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. श्रोताओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से गायकों का मनोबल बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा.
