1. ट्यूशन पढ़ने गयी छात्रा के साथ 50 वर्षीय शिक्षक ने की छेड़खानी
कैमूर .ट्यूशन पढ़ने गई सातवीं क्लास की छात्रा के साथ 50 वर्षीय शिक्षक ने की छेड़खानी. पीड़िता ने थाने में कराया मामला दर्ज. पुलिस तहकीकात में जुटी. रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का मामला.
2. बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, घायल
कैमूर. रतवार के पास सवारी बस में बाइक सवार ने मारी पीछे से टक्कर. रतवार में सवारी उतारने के लिए बस ड्राइवर ने ली ब्रेक जिस के जस्ट पीछे सटे हुए नए Honda बाइक से पीछे से बाइक चालक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल.
3. घुस लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा मोहनिया नपं का क्लर्क
कैमूर .नगर पंचायत मोहनिया के क्लर्क ईशा अली को ₹12500 घूस लेते रंगेहाथ निगरानी विभाग ने पकड़ कर ले गई अपने साथ. मोहनिया थाना क्षेत्र का मामला. कैमूर एसपी ने की पुष्टि.
4.अपराधियों ने पीएचसी के डॉक्टर से 2 करोड़ की मांगी रंगदारी
कैमूर .अपराधी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में घुसकर डॉक्टर एस एन मिश्रा से दो करोड रुपए की मांगी रंगदारी. उनके पास रहे पर्स, सोने का सिकड़ी भी ले गए अपने साथ. डॉक्टर ने कुदरा थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन.
5. छत से गिर कर कस्तूरबा की छात्रा घायल, वाराणसी रेफर
कैमुर-रामपुर प्रखंड के बेलांव कस्तूरबा बालिका विद्यालय के सातवीं क्लास की छात्रा छत से गिरी,भभुआ सदर अस्पताल इलाज के बाद गम्भीर स्थिति में डॉक्टर ने वाराणसी किया रेफर.
6. ट्रक की चपेट में आने सेल टैक्स के गार्ड की हुई मौत
कैमुर- मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान ट्रक की चपेट में आने से सेल टैक्स के गार्ड(एसआईएस)रामाश्रय सिंह की हुई मौत. शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया सदर अस्पताल भभुआ. ट्रक जब्त. चालक फरार.
7. 42 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
कैमूर. 42 बोतल 200 एम एल के शराब के साथ कारोबारी हुआ गिरफ्तार. गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कारवाई. पहले भी शराब के मामले में आरोपी जा चुका है जेल. रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव से हुई गिरफ्तारी.
8. कल से स्कूल की छुट्टी
कैमूर. कल से सरकारी स्कूल गर्मी की छुट्टी की होगी बंद, भभुआ बीईओ मालती नगीना दी जानकारी. शिक्षक भी रहेंगे छुट्टी पर
9. मिशन 2020 फिल्म की शूटिंग शुरू
कैमूर. मां मुंडेश्वरी धाम परिसर से मिशन 2020 फिल्म की शूटिंग शुरूआत हुई, फिल्म कलाकरो ने की पूजा अचर्ना
10. बीमा की राशि जमा नहीं करने बीमा हो जायेगा समाप्त
कैमूर. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक भभुआ के क्षेत्रीय अधिकारी ने बैंक के शाखा प्रबंधक व अधिकारियों के साथ कि बैठक, दिए कई निर्देश. बीमा की राशि समय से जमा नहीं करने पर स्वतः बीमा हो जायेगा समाप्त.
