# दहेज की बली चढ़ी विवाहिता
# दहेज में मांगी गई बाइक व अंगुठी नहीं मिलने पर विवाहिता को दे दी जहर
भभुआ/ कैमूर. कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत गांव में दहेज की बली एक विवाहिता की चढ़ने के मामला आया है. विवाहिता को ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. सोनहन पुलिस ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए विवाहिता के ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मृतक विवाहिता के पिता ने पति, ससुर, सास, देवर व ननद पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराया. जहां विवाहिता की मां व अन्य परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. रोहतास जिले के आलमपुर थाना के बारी गांव के विवाहित के पिता तुलसी प्रसाद ने थाना में दिए गए आवेदन में लिखा है कि तीन मार्च 2017 को उन्होंने अपने पुत्री 20 वर्षीय संगीता कुमारी की शादी सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत गांव निवासी सीगासन बारी के पुत्र श्री निवास बारी के साथ की थी. शादी में 50 हजार रूपये नकद तिलक दिया गया था. शादी के दो-तीन माह बाद संगीता के पति श्री निवास बारी, देवर बजरंगी बारी, ननद पूजा देवी, सास सरोजा देवी ससुर सिगासन बारी द्वारा बाइक व सोने की अंगूठी की मांग की जाने लगी. इसकी सूचना संगीता ने अपने परिजनों को दी. ससुराल के लोग उसके साथ हमेशा मारपीट करते थे और बाइक और अंगूठी नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे. मायके के लोगों ने कई बार ससुराल के लोगों को समझाया. इस मामले को ले 18 मई को महुअत गांव के लोगों के सामने लेन देन एवं मारपीट के संबंध में पंचायत हुई. 19 मई की शाम चार बजे साला बेचन बारी ने सूचना दी कि संगीता को बाइक व अंगूठी के लिए जहर देकर उक्त सभी लोगों ने मार दिया. सूचना पर मैं महुअत गांव पहुंचा तो देखा की मेरी बेटी के शव को दरवाजे पर रखा गया है. उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे और मुंह से झाग आ रहा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता के ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया.
# बोले थानाध्यक्ष
इस मामले सोनहन थानाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने बताया कि दहेज के लिए की गई हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
