कैमूर/ बंटी जायसवाल
- नाम वापसी में किसी भी प्रत्याशी ने नाम नहीं लिया वापस
भभुआ/ कैमूर. शनिवार को पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकित किये हुए प्रत्याशियों के नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी. लेकिन शनिवार को नामांकित प्रत्याशियों में किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया. गौरतलब है कि पंचायत उपचुनाव के लिए रिक्त पड़े सीट में डुमरैठ पंचायत से सरपंच पद के लिए कुल 6 महिला प्रत्याशी व वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना अपना दांव पेंच आजमा रहे है. शाम 4 बजे के बाद नामांकित प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण कर दिया गया.

सहायक निर्वाची पदाधिकारी राणाप्रताप ने बताया कि डुमरैठ पंचायत के सरपंच पद के लिए नामांकित प्रत्याशी कृष्णावती देवी को स्टोव छाप,ज्योति सिंह को मोटरसाइकिल छाप, तेतरी देवी को नल छाप, नवरंगी देवी को बल्ब छाप, नीलम देवी को जीप छाप, पंचम देवी को काठ गाड़ी छाप चुनाव चिन्ह के रूप में मिला. वही नामांकित वार्ड सदस्य को भी चुनाव चिन्ह का वितरण कर दिया गया. वही वार्ड सदस्य पद के लिए मनिहारी वार्ड 11 से नामांकित प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा को वायुयान छाप,रामाशीष राय को आलमीरा छाप, कैथी वार्ड 6 के उमरावती देवी को वायुयान छाप, चंदा देवी को आलमीरा छाप, पावर्ती देवी को कुल्हाड़ी छाप, लक्ष्मीना देवी को गुब्बारा छाप, कुड़ासन वार्ड 1 से नामांकित प्रत्याशी यमुना सिंह को वायुयान छाप, सुनिल कुमार सिंह को आलमीरा छाप चुनाव चिन्ह मिला. वही बेतरी वार्ड 5 सदस्य पद के लिए नजीया बीबी ने नामांकन का पर्चा भरने के बाद निर्विरोध निर्वाचित हो गयी है. अब 8 जुलाई को मतदान और 10 जुलाई को मतगणना का तिथि निर्धारित किया गया है.