कैमूर/ बंटी जायसवाल
फोटो. सदर प्रखंड के बहुउद्देश्यीय भवन में बीएलओ को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक
- बीएलओ को डम्मी चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण
भभुआ/ कैमूर. शनिवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में निर्वाचन शाखा के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब के बारे में बीएलओ को प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. यह प्रशिक्षण 28 जून तक चलेगा. इस प्रशिक्षण में नये मतदाताओ को मतदान की पूरी प्रक्रिया बताने के लिए सभी बूथों के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को उम्मीदवार की नामांकन, चुनाव प्रचार, वोटिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में बीएलओं डम्मी चुनाव यानी छदम चुनाव के तहत मतदान की पूरी प्रक्रिया को बताया गया.

डम्मी चुनाव में 5 पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए. इनका नामांकन, स्क्रूटनी, नाम वापसी आदि की प्रक्र्र्र्रिया हुई. इसके बाद इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया. प्रत्याशी के रूप में भैसा जी को भैंसा छाप,घोड़ा जी को घोडा़, ऊंट जी को ऊंट छाप, कुत्ता जी को कुत्ता छाप, खरगोश जी को खरगोश छाप चुनाव चिन्ह मिला. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने गुण के आधार पर प्रचार प्रसार करते हुए मतदाताओं से वोट मांगे. इस दौरान आचार संहिता उल्लघंन के बारे में भी बताया गया. चुनाव के मतदान की तिथि निर्धारित हुई. मतदान कराने के लिए एक पीठाशीन पदाधिकारी व पोलिंग अफसर एक व दो की नियुक्ति की गयी. जिन्होनें बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया. मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई. मतगणना हुई. मतगणना में प्रत्याशी भैंसा जी को 5 मत, घोड़ा जी को 3 मत, खरगोश जी को 2 मत, कुत्ता जी को 2 मत, ऊंट जी को 2 मत, नोटा में एक भी मत नहीं पड़े. इस तरह इस चुनाव में प्रत्याशी भैंसा जी ने प्रतिद्वंदी घोड़ा जी को 2 मत से हराया. इसमें 14 बीएलओं मतदाताओं ने भाग लिया.
चुनाव पाठशाला की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गयी. चुनाव पाठशाला के नोडल अफसर बीएलओ होते है. विभिन्न प्रकार गतिविधि सांप सीढ़ी व खेल कूद व विभिन्न ग्रुपो में बांटकर चार वर्क कराया गया. जिसके माध्यम से पूरी प्रक्रिया, वोटर बनाने से लेकर मतदान कराने की प्रक्रिया तक बताया गया. प्रखंड क्षेत्र में कुल 162 बूथ है. एक से 40 बूथ के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एक दिन में 40 बीएलओ को ही ट्रेनिंग दी जा रही है. अंतिम दिन में सभी उच्चस्तरीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक व एक सहायक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण लेने के बाद ये सभी लोग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं जो नये मतदाता बनने वाले है. उन्हें खेल-खेल में चुनाव की होने वाली पूरी प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे. जिससे छात्र-छात्राओं को प्रथम बार चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बीएलओ को प्रशिक्षण बीआरपी जितेंद्र कुमार व रामाशीष पांडेय द्वारा दिया गया.