रसोईयो को एमडीएम के खाना बनाने के लिए किया गया प्रशिक्षित, साफ सफाई रखने का निर्देश

कैमूर/ बंटी जायसवाल 
फोटो. प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण लेती रसोईया  
- नगर पालिका मध्य विद्यालय में 50-50 की संख्या में चार बैच में हुई प्रशिक्षण
- प्रोजेक्टर के माध्यम से रसोईयो को दिया गया प्रशिक्षण 
भभुआ/कैमूर. शनिवार को शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय में सदर प्रखंड के रसोईयों को एमडीएम का भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला साधन सेवी रविंद्र गौतम ने की. रसोईयों को प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान रसोईयो को बताया गया कि एमडीएम का भोजन बनाने के दौरान साफ सफाई का खास ख्याल रहें. एमडीएम का भोजन बनाने के लिए स्कूलों में मिले गैस सिलेंडर से खाना बनाने के लिए जलाने के बारे में बताया गया. साथ ही रसोईयों को भोजन पकाने की विधि, बच्चों को खिलाने की विधि,व्यक्तिगत साफ सफाई, बच्चों को खाना खिलाने के पहले हाथ धुलाई कराने, खाना खिलाने के बाद रसोईघर की साफ सफाई, खाना बनाने के समय कैप्रीन का प्रयोग करने, भोजन बनाने के द्वारा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के लिए रसोईयो को 50 -50 की संख्या का बैच बनाया गया था. वही इस तरह एक दिन में 4 बैच के माध्यम से रसोईयो को प्रशिक्षण किया गया. प्रशिक्षक के रूप में बीआरपी जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामाशीष पांडेय, अनिल कुमार शामिल थे. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 726 रसोईया है. जिसे निर्धारित तिथि को रसोईयो को प्रशिक्षण दिया गया.    

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top