कैमूर/ बंटी जायसवाल
- दो दिन तक एसडीआरएफ की टीम द्वारा शव की नहीं हो पायी बरामदगी
रामपुर/ कैमूर. दुर्गावती जलाशय के खरसोता नदी को तैर कर पार करने के दौरान डूबे हुए वृद्ध व्यक्ति की शव एक सप्ताह बरामद हुई. शव उक्त घटना स्थल से बरामद होने के बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी है. शव को बरामद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. गौरतलब है कि विगत शुक्रवार को दुर्गावती जलाशय के खरसोता नदी में तैरकर पार करने के दौरान बीच नदी में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी थी. जिसका शव की बरामदगी के लिए जानकारी होने पर शनिवार से ही पुलिस व ग्रामीणों द्वारा नदी में तलाश खोजबीन किया गया. लेकिन शनिवार देर रात तक शव बरामद नहीं हुआ तो पुलिस और लोग वापस आ गए.
मृतक व्यक्ति बेलाव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव का लल्लन राम 65 वर्ष बताया गया.मृतक व्यक्ति के साथ राजाराम तराव, रामाशीष राम अकोढ़ी गांव के दो व्यक्ति थे. बताया गया कि मृतक व्यक्ति और दो व्यक्ति शुक्रवार को अपने गांव से अधौरा के सारोदाग जाने के लिए दुर्गावती जलाशय पहुचा. यहां पर पहुँच कर वह दुर्गावती जलाशय के खरसोता नदी को तैर कर अधौरा जाने के लिए नदी को पार कर रहा थे. नदी को पार करने के दौरान राजाराम और रामाशीष पार कर गए. लेकिन मृतक लल्लन बीच नदी में ही डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस और ग्रामीणों द्वारा शव की बरामदगी नहीं होने पर पुलिस द्वारा बिहटा से एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों को बुलाया गया था. एसडीआरएफ की टीम द्वारा दो दिन तक लगातार शव की बरामदगी के लिए खोजबीन करती रही. लेकिन शव की बरामदगी नहीं हो पायी तो टीम वापस चली गयी. शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिली तो लोग दुर्गावती जलाशय के खरसोता नदी के घटना स्थल पर पहुँचे. जहाँ से शव को नदी से बाहर निकाला गया.
- बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में पूछे जाने पर करमचट थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव के बरामदगी के लिए तीन दिन तक लगातार प्रयास किया जाता रहा. लेकिन शव बरामद नहीं हो पायी थी. इसके बाद शव बरामद होने का आशा छोड़ दिया गया था. लेकिन शनिवार को शव मिलने की सूचना मिली तो घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहाँ पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंपा दिया जायेगा. जा सके.
फ़ोटो - दुर्गावती जलाशय के खरसोता नदी के पास शव के पास लोगों की भीड़

