भभुआ SDO ने शहर में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, झाड़ू लगा कर स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

# सड़क पर नही मंडी में ही लगाना होगा सब्जी का दुकान

= रविवार को शहर में नप के चलाए गये स्वच्छता अभियान में एसडीओ ने दुकानदारों को चेताया

= दुकानदारों और मकानमालिकों से लगवाया झाड़ू कहा, चेत जाय नही तो हो जाएगा दुकान बंद

भभुआ/कैमूर-रविवार को पूरे शहर के 25 वार्डो में   नगर पर्षद के द्वारा एक बार फिर से स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया.इस अभियान का नेतृत्व भभुआ एसडीओ अनुपम सिंह और नप ईओ अनुभूति श्रीवास्तव द्वारा किया गया.मौके पर नगर अध्यक्ष जॉनी आर्य ,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शाहरुख खान सहित नप के कर्मी व अन्य लोग भी मौजूद रहे और जन जागरूकता अभियान में भाग लिया.

 इस दौरान एसडीओ ने लाव लश्कर के साथ शहर के एकता चौक से इस अभियान की शुरुआत करते हुए सब्जी मंडी रोड, पश्चिम बाजार,आम्बेडकर नगर वार्ड संख्या 14 आदि जगहों का पैदल निरीक्षण किया और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया.एसडीओ ने इस मौके पर नप अधिकारियों व कर्मियों के साथ स्वयं झाड़ू उठाया और सब्जी मंडी रोड में झाड़ू लगाकर सप्ताह में एक दिन चलाये जाने वाले स्वच्छता जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की.सब्जी मंडी में जब एसडीओ पहुची तो वहां नगर पर्षद के द्वारा सफाई करवा देने के बावजूद दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर आक्रोशित हो गयी और उन्होंने सभी सब्जी दुकानदारों से उनके दुकान के सामने झाड़ू लगवाया और चेतावनी दी कि,आगे से अगर उनके दुकान के आगे गन्दगी या कूड़ा करकट नजर आएगा तो उनपर कार्रवाई की जाएगी.

एसडीओ ने एकता चौक पर बजपते चाय के प्लास्टिक की प्याली जला रहे एक चाय दुकानदार को जबरदस्त डॉट लगाते हुए उससे आगे से ऐसा नही करने की चेतावनी देते हुए उससे उसका कान पकड़वाया.उन्होंने इस दौरान,सड़क को अपना बनाये बैठे सब्जी दुकानदारों को सख्त लहजे में चेताया कि,जल्द ही सभी दुकानदारों को नप के द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाये गये सब्जी मंडी में भेजा जाएगा और उन्हें मंडी में ही दुकाने लगानी होगी. 
अगर कोई दुकानदार मंडी में दुकान न लगाकर सड़क पर लगाता हैं तो वैसे दुकानदारों की दुकान बंद करवा दिया जाएगा.स्वच्छता जागरूकता अभियान को लेकर एसडीओ व नप ईओ ने एकता चौक और पश्चिम बाजार का भी रुख किया और उन जगहों पर भी दुकानदारों व गृह स्वामियों को घर की तरह ही बाहर दरवाजे पर व मुहल्ले में सफाई जरूरी बताते हुए उनसे भी दरवाजे के आगे झाड़ू लगवाया और उनसे प्रतिदिन घर की तरह बाहर भी सफाई करने को कहा.

=कोताही होगी तो सभी होंगे जिम्मेवार

उधर,रविवार से शहर में साफ सफाई को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रही एसडीओ अनुपम सिंह ने बताया कि,यह अभियान हर सप्ताह चलाया जाएगा.खासकर,सभी 25 वार्डो के वार्ड पार्षदों को इस अभियान में रुचि लेना है तभी जाकर उनका मुहल्ला और भभुआ शहर सुंदर व स्वच्छ हो पायेगा.कहा कि,जिस प्रकार लोग अपने घर और गली की साफ सफाई मनोयोग से करते है बस उसी मनोयोग से उन्हें अपने घर के आसपास साफ सफाई रखना है और जिसका वार्ड सबसे स्वच्छ व सुंदर माना जायेगा उन्हें इसके लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा.उनका स्पष्ट कहना था कि शहर की गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जाएगी और ना ही सब्जी मंडी के दुकानदारों की मनमानी.


=झाड़ू लगते ही उठने लगी छींक व खासी

स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सब्जी मंडी में जैसे ही एसडीओ सहित अन्य लोगों ने झाड़ू चलाकर इस अभियान की शुरुआत की.दुकानदारों के द्वारा सड़क पर फेंके गये सब्जी और गन्दगी से उठे धूल से सभी को खाँसने व छीकने पर मजबूर कर दिया.हालात यह हो गये कि, मीट मंडी तक आते आते अधिकारियों को सड़क पर झाड़ू लगाने से तौबा करना पड़ गया.हालांकि,यह अभियान कर्मियों द्वारा लगातार जारी रहा.

=मैडम,मना करने के बाद भी खुले में करते हैं शौच

स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत जब एसडीओ अनुपम सिंह पश्चिम बाजार स्थित नथुनी बनिया के दुकान के पास पहुची तो वार्ड संख्या 14 आम्बेडकर नगर के रहनेवाले कुछ लोगों ने वार्ड में अब भी लोगों द्वारा घर के सामने ही खुले क्षेत्र के शौच करने और मना करने पर मारपीट पर तक उतारू हो जाने की शिकायत की.इसपर ,शहर को पूर्ण रूप से ओडीएफ पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए एसडीओ ने उक्त वार्ड का निरीक्षण किया.और वहां खुले में किये जा रहे शौच पर नाराजगी जताई.इस दौरान,वार्ड के अधिकतर लोगों ने वार्ड की महिला पार्षद मीना देवी पर जनहित के कार्यो में रुचि नही लेने का आरोप लगाया.इस दौरान, एसडीओ पार्षद के दरवाजे पर पहुची तब पार्षद घर से निकली जिसपर एसडीओ ने उनके कार्यो से नाखुशी जताते हुए जनता के हितों पर उन्हें ध्यान देने को कहा.आम्बेडकर नगर में एसडीओ ने वहां बने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षन किया और वहां की व्यवस्था देख इसके लिये नप ईओ की उन्होंने सराहना भी की.उन्होंने कहा कि,इस बस्ती के लोग गरीब हैं जिसके चलते उनमे अभी स्वच्छता के प्रति उतनी समझ नही आ पाई है इसके लिये हर सप्ताह पार्षद द्वारा स्वयं मुहल्ले के लोगों के घरों में जाकर वैसे लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा.निरीक्षण व जागरूकता अभियान के दौरान निकली एसडीओ को आम्बेडकर नगर की महिलाओं ने आवास नही मिलने की भी शिकायत की तो वही कुछ लोगों ने नाली की सफाई नही होने पर घर मे नाली का पानी घुस जाने की शिकायत की.जिसे एसडीओ ने नप ईओ को देख लेने को कहा.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top