सदर अस्पताल से चोर ने ऐसे उड़ाया बाइक ,सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

फ़ोटो - सीसीटीवी में कैद हुआ राजमिस्त्री की बाइक उड़ाने वाला चोर

= सदर अस्पताल में सीसीटीवी व गार्डों की मौजूदगी व मुस्तैदी के बाद भी चोर ने दिया घटना को अंजाम

भभुआ / कैमूर-शहर में बाइक चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका पता इसी से चलता है कि,शनिवार की रात एक शातिर और निडर बाइक चोर ने सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती एक प्रसूता के कमरे से पहले तो चाभी निकालकर लाता है और फिर उसके बाद अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने और परिसर में गार्डों के मुस्तैद रहने के बावजूद परिसर में खड़ी बाइक को ले  भागता है.इस मामले में चैनपुर के सरेवा गांव निवासी यासीन खान ने बताया कि,उनकी पत्नी का शनिवार दोपहर सिजेरियन से बच्चा हुआ था.इस दौरान जच्चे बच्चे को स्वास्थ्य लाभ के लिये अस्पताल के पेइंग वार्ड संख्या दो में उसे भर्ती कराया गया था.रात को वह अपनी बाइक से खाना सहित अन्य सामान लेकर आये थे और उन्होंने अपनी बाइक इमरजेंसी के बाहर खड़ी कर दी थी.इसी बीच देर रात साढ़े बारह बजे उनके पेइंग वार्ड में एक शातिर बाइक चोर घुस गया और चुपके से वहां दवा टेबल पर रखे बाइक के चाभी को उठा बाहर निकला और इमरजेंसी के पास खड़ी उनकी बाइक लेकर उड़ गया.हालांकि,उनिंद में होने की वजह से उन्हें इसकी जानकारी नही हुई.लेकिन,सुबह जब पांच बजे वह घर जाने के लिये बाइक के पास पहुचे तो उनकी बाइक जगह से नदारद थी.इस दौरान,उक्त व्यक्ति द्वारा अस्पताल परिसर में बाइक की काफी खोजबीन की गई लेकिन,उसका कही भी पता नही चला.हालांकि,अस्पताल के कमरे से चाभी निकालने व बाइक चुराने की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं और रविवार को सदर अस्पताल के मैनेजर अजय कुमार द्वारा इसकी जांच कराते हुए बाइक चोरी गये पीड़ित से चोर की पहचान भी कराई लेकिन,बाइक चोर के बारे में स्पष्ट पता नही चल पाया.इस मामले में पीड़ित व्यक्ति द्वारा भभुआ थाने में बाइक चोरी का आवेदन देते हुए उसकी बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई हैं पुलिस बाइक चोरी के सम्बंध में पता लगाने का प्रयास कर रही हैं.

राजमिस्त्री की बाइक दिन दहाड़े उड़ा ले गए चोर

शनिवार की रात सदर अस्पताल से बाइक चोरी होने के बाद रविवार को भी शातिर और पुलिस से बेखौफ हो चुके बाइक चोरो द्वारा चकबंदी रोड वार्ड संख्या 10 स्थित एक गली के निर्माण में लगे राजमिस्त्री की बाइक दिन दहाड़े उड़ा ली गयी.पता चला हैं कि,चैनपुर खोराडीह निवासी व राजमिस्त्री कलेंदर यादव रविवार को भी अपने बाइक से आया और उसने बाइक चकबंदी रोड निवासी हैदर नामक व्यक्ति के घर मे लगा दी.इस बीच,अपराह्न 12 बजे वह किसी काम से जाने के लिये अपनी बाइक निकालने आया तो उक्त व्यक्ति के घर के कैंपस में लगी उसकी बाइक जगह से नदारद थी.काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का कहि पता नही चला तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को लोगों द्वारा खंगाला गया तो सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट नजर आ रहा है कि,एक युवक गमछे सेअपने मुंह को बांधे हुए आता है और तत्काल जेब से चाभी निकलते हुए आराम से बाइक को उड़ा ले जा रहा है.उस मामले में भी पीड़ित राजमिस्त्री द्वारा बाइक चोरी जाने का आवेदन थाने में देते हुए बाइक बरामदगी की गुहार लगाई हैं.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top