कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
फोटो . सदर प्रखंड मुख्यालय भभुआ
- प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव, 24 को को पारित या खारिज का फैसला
- पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख व उपप्रमुख पर बैठक नहीं बुलाने व शिकायत नहीं सुनने का लगाया है आरोप
- भभुआ सदर प्रखंड में 30 पंचायत समिति सदस्य, अविश्वास प्रस्ताव पारित के 16 बीडीसी का चाहिए समर्थन
- प्रमुख के खिलाफ 13 सदस्य तो उपप्रमुख के खिलाफ 11 सदस्य दिखायी है एकजुटता
भभुआ/ कैमूर. भभुआ सदर प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के दावेदारी पेश करने के लिए पंचायत समिति सदस्यों द्वारा आपस में रणनीति तैयारी होने लगी है. इसके लिए प्रमुख व उपप्रमुख के पद के लिए कई दावेदारों के नाम की चर्चा सुनने को मिल रही है. पंचायत समिति सदस्यों में चर्चा है कि इस बार अच्छा, जनता के हित व जनप्रतिनिधियों के साथ रहने वाले प्रमुख व उपप्रमुख का चुनना है. प्रमुख पद व उपप्रमुख पद के दावेदारी पेश करने वाले पंचायत समिति सदस्य अपने पक्ष में साथ आने के लिए अन्य पंचायत समिति सदस्यों को न्योता दे रहे है. जो प्रमुख व उपप्रमुख के दावेदारी पेश कर रहे है वे पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए प्रलोभन व कई तरह के वादे भी किये जा रहे है. वही पुराने प्रमुख माया कुमारी व उपप्रमुख शास्त्री सिंह यादव के पद पर कुर्सी खतरे में है. भभुआ प्रमुख व उपप्रमुख अपनी सीट बरकरार रख पाना काफी टेढ़ी खीर साबित हो सकता है. भभुआ सदर प्रखंड में 30 बीडीसी है. जिसमें से प्रमुख व उपप्रमुख बनते है. इसके लिए आगामी 24 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर बीडीसी की बैठक बुलाकर चर्चा की जायेगी.
वही बीडीसी की गुप्त वोटिंग करायी जायेगी. इसमें 16 बीडीसी के वोट होने पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जायेगा. अगर 16 बीडीसी से कम होता है अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जायेगा. इसके बाद निर्वाचन से पत्र लिख कर बाद में भभुआ प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ वोटिंग करायी जायेगी. गौरतलब है कि विगत शुक्रवार को प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ कई पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उसका ज्ञापन बीडीओ कार्यालय में दिया था. कोहारी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी द्वारा प्रमुख के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर किया गया था. जिसमें आरोप लगाया है कि प्रमुख द्वारा हर दो माह पर बैठक नहीं बुलाया जाता हैं. सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी नहीं देते हैं और आम जनता की शिकायत नहीं सुनते हैं. प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने वाली कोहारी पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी द्वारा प्रखंड प्रमुख पद के दावेदारी पेश करने की चर्चा चल रही है. चर्चा है कि इनके पक्ष में 13 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा साथ देने की बात की जा रही है. अन्य सदस्यों ने भी अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया है. वही उपप्रमुख शास्त्री सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए रुइया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार शर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है. इनके द्वारा स्वयं को उपप्रमुख पद दावेदार बताया जा रहा है. इनके द्वारा भी प्रमुख पर जो आरोप लगाये गये है वही आरोप लगाये गये है. इनके आवेदन पर 11 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन का हस्ताक्षर किया गया है.
- बोले बीडीओ
आगामी 24 जुलाई को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलायी गयी है. जिसमें पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को पारित व खारिज किया जायेगा. अगर 16 बीडीसी के समर्थन से अविश्वास प्रस्ताव पारित होता है तो चुनाव होगा. अगर 16 बीडीसी से कम प्रुमख व उपप्रमुख पद के कम समर्थन मिलता है तो खारिज हो जायेगा.
प्रदीप कुमार झा, बीडीओ भभुआ
