2019 लोक सभा चुनाव की रणनीति को ले युवा राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक


दुर्गावती से मुबारक अली
दुर्गावती (कैमूर) - स्थानीय थाना क्षेत्र के राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती के प्रांगण  में रविवार को युवा राजद कार्यकर्ताओ की एक दिवसीय बैठक  संपन्न हुई। जिसमें दुर्गावती प्रखंड के काफी संख्या में युवा राजद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। युवा राजद  के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर युवा राजद के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के संबंध में किस तरह से हमें कार्य करना है कि हम लोग लोकसभा का चुनाव हम जीत सकें

इस बैठक में प्रखंड के युवा प्रखंड के सभी प्रकोष्ठ के नौजवानो ने भाग लिया जैसे छात्र युवा किसान युवा मजदूर वर्ग के युवा सभी उपस्थित नौजवानों ने जोश खरोश से अपनी बातें रखी और आने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिए और सभी युवा राजद कार्यकर्ताओं ने बक्सर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद जगदानंद सिंह एवं रामगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक अंबिका यादव के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प दोहराया बैठक के मुख्य अतिथि युवा राजद के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गोड़ एवं उपाध्यक्ष मनोज राजभर संचालन प्रमोद राजभर ने किया। इस दौरान बृजेश रावत बंटी चंद्रावत मोनू यादव कैमूरी नरेंद्र यादव शशि खरवार कौसर खान  प्रवेज खान मदन पासवान रमेश डोम महेंद्र मुसहर रमेश बिंद दिलराम पप्पू यादव  आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top