Video : अल्टीमेटम के बाद भी नहर में नहीं पहुँचा पानी तो प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा नेता बैठे आमरण अनशन पर
Author -
Pahal Tak
रविवार, अक्टूबर 14, 2018
दुर्गावती से मुबारक अली
दुर्गावती (कैमूर)- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कैमूर के जिला मंत्री रामगढ़ विधानसभा सह प्रभारी धीरेंद्र सिंह धर्मेंद्र रविवार की सुबह 10:30 बजे से प्रखंड मुख्यालय दुर्गावती के परिसर में धीरेंद्र सिंह धर्मेंद्र ने सावठ माइनर एवं कर्मनाशा मुख्य नहर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपूरा गांव के धीरेंद्र सिंह धर्मेंद्र निवासी है।अनशनकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले मेरे द्वारा सिंचाई विभाग के स्कुटीव इंजीनियर दिलीप कुमार को सूचना देकर 24 घंटे के अंदर टेल तक पानी नहीं पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया गया था ।टेल के किसानों की फसल एक सिंचाई के अभाव में मरने की कगार पर है। लेकिन अभी तक सावठ माइनर एवं कर्मनाशा मुख्य नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। इसके पहले एक सप्ताह से विभाग के अधिकारी केवल अश्वाशन दे रहे है। टेल तक पानी नही पहुंचा है।जब तक सावठ माईनर एवं कर्मनाशा मुख्य नहर मे टेल तक पानी नही पहुंच जाएगा। आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा।