फ़ोटो - उदय भानु सिंह, निलंबित दुर्गावती थानाध्यक्ष (फाइल फ़ोटो)
# राजकुमार सिंह बने मोहनिया का नया थानाध्यक्ष
भभुआ/ दुर्गावती. जिले के दुर्गावती थाना के थानेदारों की नौकरी पर पिछले चार-पांच महीनों से आफत सी आ पड़ी है। कभी कोई थानेदार बालू के खेल में चला जा रहा है, तो कभी किसी थानेदार को सीनियर का फोन नहीं उठाने के कारण सस्पेंड कर दिया जाता है। ऐसा ही मामला दुर्गावती के थानेदार रहे उदय भानु सिंह के साथ हुआ जो अपने वरीय अधिकारी का फोन नहीं उठाने व कॉल बैक नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया। अपने कार्यकाल के दौरान कई शराब के धंधेबाजों को जेल पहुंचाया, तो कई पशु तस्करों को जेल भेजते हुए उनको मवेशियों को जब्त कर लिया। उसके बावजूद उन्हें बस इस कारण से हटा दिया गया कि उन्होंने अपने सीनियर का फोन नहीं उठाया और ना ही कॉल बैक करके जवाब दिया।

पूरे जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुर्गावती में अब तक दो थानेदारों को फोन नहीं उठाने के कारण सस्पेंड किया गया है। कई ग्रामीण और समाज सेवियों की राय है कि थानेदार क्राइम कंट्रोल नहीं करता है, तो सस्पेंड किया जाता है। सस्पेंड करने का सिर्फ कारण फोन नहीं उठाना है जो सुनने में अटपटा जरूर लगता है।यह कार्रवाई कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन ने की है। वही दुर्गावती के नए थानेदार दीनानाथ सिंह नियुक्त किए गये है जो भभुआ थाना में तैनात है। इसके साथ ही कैमूर एसपी ने कार्यहीत व रिक्त स्थान को देखते हुए दो अन्य पुुलिस अधिकारी को दूसरे थाना में स्थानांतरण किया गया है। वही मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार को प्रभारी जिला अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय भभुआ, प्रभारी जिला अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय भभुआ के राजकुमार सिंह को मोहनिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।