बंटी जायसवाल/भभुआ कैमूर. डॉ0 अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष मो0 इमरान ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के प्रदेश सलाहकार जमील खान को संगठन के प्रति मेहनत व सक्रियता को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया है। जमील खान को प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर संगठन के प्रदेश महासचिव अभिषेक यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया और साधुवाद दिया और कहा कि मुझे आशा व पूर्ण विश्वास है कि जमील खान पूरे ईमानदारी व मेहनत से संगठन के नए जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे! इसके साथ ही मो0 रेहान, मनीष कुशवाहा,राहुल पटेल, अंगद कुमार,विकाश कुमार आदि ने बधाई दिया।
कैमूर के जमील बने डीएएसएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता
शनिवार, अक्टूबर 13, 2018
Tags

