फाइल फोटो - होटल में काम करते हुए
भभुआ कैमूर। शनिवार को श्रम विभाग ने कैमूर जिले के मोहनिया बस पड़ाव में स्थित होटलों में छापेमारी किया। इस दौरान होटलो में काम हुए दो बाल मजदूर को छुड़ाया और अपने साथ ले गयी। विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ में बाल मजदूरों ने बताया कि दो हजार रुपये प्रतिमाह देकर काम के लिए होटल मालिक ने हम लोगों को लेकर आया था। हम लोगों को होटल में प्लेट साफ करने के लिए रखा गया था।
वहीं श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर बस पड़ाव मोहनिया में छापामारी किया गया तो दो बाल मजदूरों को मजदूरी करते हुए छुड़ाया गया है। बाल मजदूरी कराने के मामले में होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराया जायेगा। दुर्गा पूजा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। दोनों बाल मजदूर को चाइल्ड लाइन भेजा जा रहा है।