दुर्गावती से मुबारक अली
दुर्गावती( कैमूर )मुगलसराय गया रेलखंड पर रेलवे स्टेशन मोहनिया के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास शुक्रवार की सायं लाल कुआं एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 5 यात्रियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों का इलाज मोहनिया स्थित निजी चिकित्सालय में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सायं वाराणसी राची इंटरसिटी 8612 डाउन ट्रेन मोहनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी ।ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर न उतर कर गलत साइड में उतर कर रेलवे लाइन पार कर जाने लगे ।उसी दौरान लाल कुआं एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
छत से होकर दो घरों से घुस कर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े
और यात्री ट्रेन को देख नहीं सके ।परिणाम स्वरूप ट्रेन के चपेट में कई यात्री आ गए ।घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।तथा 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को मोहनिया स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।सूचना पाकर रेलवे के आला अधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। इस हृदय विदारक घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा ।लोग एक दूसरे से पूछते रहे कि मृतकों की संख्या कितनी है। कौन लोग हैं कहां के रहने वाले हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान की जा रही थी। पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी। मृतकों मे महिला यात्री भी शामिल हैं।

