दुर्गावती से मुबारक अली
दुर्गावती (कैमूर)- गुरुवार की रात चोरों ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में छत के रास्ते दो घरों में घुसकर हजारो रुपये नकदी व अटैची बक्सा सहित लाखो रुपये का आभूषण उठा ले गए। तथा कई अन्य घरों में भी चोरो ने चोरी करने की कोशिश की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि बहेरा गांव निवासी दिलीप कुमार और चंद्रमा धोबी के घर चोर गुरुवार की रात घर में घुसकर आभूषण एवं हजारो रूपये नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए।
रामगढ़ के मुखिया का देवर पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप, प्राथमिकि दर्ज, महिला का वीडियो हुआ वायरल
अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे होंगे। चोरो ने दिलीप कुमार के घर से 16 हजार नगदी सहित करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात तथा चंद्रमा धोबी के घर से लाखों रूपये का आभूषण और नकदी लेकर भाग निकले। जब सुबह हुई तो परिजनों की नीद खुली तब घर में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।
घर में रखे गए समान बक्सा और अटैची गायब थे गांव में भनक मिलते ही थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई सुबह मे कुछ लोग गांव के बाहर टहलने निकले थे तो देखा कि खाली अटैची व अन्य सामान गांव के बाहर फेका हुआ है। ग्रामीणों व परिजनों के होश उड़ गए। इस मामले में दिलीप कुमार चंद्रमा धोबी ने थाने में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
सब्जियों को हरा करने वाली लाखों की नकली दवाओं का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

