बिहारियों पर गुजरात मे हुए अत्याचार को ले राजद ने प्रधानमंत्री एवं गुजरात सीएम का फूंका पुतला

दुर्गावती से मुबारक अली
 दुर्गावती (कैमूर) प्रधानमंत्री के जिस प्रदेश के रहने वाले देश के प्रधानमंत्री  है उसी प्रदेश में गुजरातियों द्वारा उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों पर अत्याचार व मारपीट किया जा रहा है । जिससे परदेस में  खाने कमाने गए बिहार के लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। इसको लेकर बिहार वासियों में सरकार के खिलाफ गुस्सा चरम पर है।   गुरुवार की
 दुर्गावती बाजार में राजद नेता सतीश यादव पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विजय रूपानी का पुतला जलाया। गुरुवार की शाम पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  राजद कार्यकर्ता दुर्गावती बाजार में जुट गए। उसके बाद जूलूस की शक्ल मे होकर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद विजय रुपाणी होश में आओ का नारा लगाते  दुर्गावती बाजार का भ्रमण करते हुए बीच सड़क पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विजय रूपानी का पुतला जलाया।
रामगढ़ के मुखिया का देवर पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप, प्राथमिकि दर्ज, महिला का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो
 जुलूस के दौरान राजद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए ।इस दौरान सतीश यादव उर्फ पिंटू ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी पर विश्वास जता कर प्रधानमंत्री बनाने का काम किया।  और अब ही उनके गृह स्थल में  उत्तर प्रदेश एवं बिहार  सहित हिंदी भाषी लोगो को निशाना बनाया जा  रहा है। गुजराती बिहारियों को चुन चुन कर मार रहे हैं ।जिससे वहां पर काम करने वाले बिहार व यूपी के  डरे सहमे लोग पलायन कर रहे हैं।  उत्तर प्रदेश एवं बिहार की जनता इस बार उनको सबक सिखाने के लिए तैयार है। इस दौरान दीपक यादव, मनोज राजभर, राम रतन यादव, मुन्ना बारी ,राजू यादव शहाबुद्दीन, नरेंद्र कुशवाहा ऋषिकेश यादव सरवर अली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
 फोटो कैप्शन - सड़क पर पुतला फूंकते राजद कार्यकर्ता-

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top