रामगढ़ से राजेश कुमार
# खलल पैदा करने वाले वैसे लोगों पर पुलिस की रहेंगी पैनी नजर
रामगढ़ कैमूर। स्थानीय थाने पर गुरुवार को दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई बैठक में कई प्रबुद्धजनों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने किया।इस दौरान लोगों ने अपने अपने विचार स्वेच्छात्मक ढंग से रखे।वही थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि दशहरा का त्यौहार आपसी मिल्लत व शांति प्रिय ढंग से मनाना है।
यह भी पढ़े :
रामगढ़ के मुखिया का देवर पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप, प्राथमिकि दर्ज, महिला का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो
पर्व में खलल पैदा करने वाले वैसे लोगो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी साथ ही पुलिस गश्ती अभियान की गति तेज की जाएगी।सभी पंडालों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।ताकि दर्शन पूजन को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।वही दुर्गा मंदिर पर मां का दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं का तांता देर रात्रि तक लगा रहता है।पुलिस उक्त जगह पर सक्रिय रहेगी।ताकि वहां चौमुहानी होने से किसी को आने जाने में परेशानी न हो सके।किसी भी पर्व को यहां के लोग काफी शांति ढंग से मनाते चले आ रहे है ।जो यह अच्छी बात है।इसके अलावे बार्डर वाले जगह पर पुलिस की पैनी नजर होने की बातें उन्होंने कही।मौके पर सीईओ हेमेंद्र कुमार ,जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय युवा सचिव अशोक चौधरी गोवर्धन जायसवाल प्रयाग जायसवाल पप्पू गुप्ता आदि लोग शामिल थे।
फ़ोटो शांति समिति की बैठक में भाग लेते हुए लोग।

