# महिला का दर्द भरी दास्तान वाला वीडीओ हुआ वायरल
# महिला के साथ काली मंदिर पर पूजा करने के लिए जाने के दौरान हुई छेड़खानी
# वायरल वीडीओ में पीड़िता ने आरोपित गौतम खरवार पर शराब व गांजा पीने का लगाया आरोप
भभुआ/रामगढ़/ कैमूर. स्थानीय काली स्थान के समिप पूजा करने जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित महिला का दर्द भरी वीडीओ भी वायरल हुई है।घटना को लेकर पुलिस सकते में आ गयी है।इस दौरान पुलिस ने पीड़ित महिला के आवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आरोपित के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की है।वारयल हुई वीडीओ व दर्ज प्राथमिकि वाले आवेदन में पीड़ित महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा है कि रामगढ़ पंचायत के मुखिया ज्योति देवी का देवर मेरे साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।
9 अक्तूवर को समय करीब साढ़े पांच बजे की शाम काली मां स्थापित मंदिर का दर्शन करने जा रही थी।तब तक वहां गौतम खरवार पिता रमेश खरवार रामगढ़ गांव निवासी मेरे साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया जब मैं अपने को बीच बचाव किया तो भद्दी भद्दी गालियां देने और मुझसे हाथा पाची करने लगा। मैं चिल्लाने लगी तो वह जान मारने की धमकी देने लगा एवं बाद में पूरे परिवार को देख लेने की बात कही।मैं चिल्ल्लाने लगी तो अगल बगल के लोग आए।तब तक वह वहां से भाग खड़ा हुआ। अगर अगल बगल के लोग नही आते तो मेरे साथ कुछ भी कर सकता था।मैं कानून में विश्वास रखने वाली भारतीय महिला हूँ। उसने वायरल हुए वीडीओ में कहा है कि वह गलत लड़को का झुंड बनाकर काली मंदिर पर रहता है शराब गांजा भी पिता रहता है। इस घटना से हमारे परिवार काफी दहशत में है।इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि पीड़ित महिला के साथ रामगढ़ गांव का रहने वाला गौतम खरवार के ऊपर प्राथमिकि दर्ज हुई है।यह प्राथमिकि दर्ज पीड़िता के आवेदन पर दर्ज हुई है।पीड़िता का आरोप है कि मैं काली स्थान पर पूजा करने जा रही थी।तभी गौतम खरवार ने मेरे साथ दुर्व्यवहार कर छेड़खानी करने की कोशिश की।

