मां दुर्गा की प्रतिमा देखने जा रहे बच्चें को स्कार्पियो ने रौंदा मौत, दो घण्टे तक रहा सड़क जाम

भभुआ कैमूर. बुधवार को कैमूर जिले के लिए चांद थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में सड़क पार कर रहे एक 8 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार से आ रहे स्कार्पियो ने रौंद दिया। जिसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को दो घण्टे तक जाम कर दिया। जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक बच्चा बहुआरा गांव का देवनाथ धोबी का 8 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोलू अपने घर से मां दुर्गा की प्रतिमा देखने जा रहा था। अपने घर से थोड़ी दूरी पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने धक्का मार कर भाग गया। इसी में बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।

 जाम की सूचना मिलने के बाद चांद थाना पहुँचा। पुलिस नर जाम को हटाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं हटे। इसके बाद सीओ पहुँचे तो मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के 20 हजार का चेक व मुखिया द्वारा 3 हजार कबीर अंत्येष्टि का लाभ दिया गया। तब जाकर जाम हटा। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल पहुँच कर कराया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top