दुर्गावती थानेदार दिनानाथ ने ग्रहण किया पदभार,कहा अपराध व अपराधियो पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता

 फ़ोटो - पदभार ग्रहण के बाद नए दूर्गावती थानध्यक्ष दीनानाथ सिंह 

दूर्गावती से मुबारक अली

दुर्गावती (कैमूर) - दुर्गावती थाना के नवनियुक्त थानेदार दिनानाथ सिंह ने रविवार देर शाम को  नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले दीनानाथ सिंह सब इंस्पेक्टर भभुआ में पद स्थापित थे। पदभार ग्रहण के बाद नए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसना प्राथमिकता रहेगी। जनता के सहयोग के लिए थाने के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। पुलिस एवं पब्लिक के बीच मित्रवत सामंजस्य स्थापित कर पूरे क्षेत्र में अमन शांति का माहौल स्थापित किया जाएगा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैमूर ने दुर्गावती के थाना अध्यक्ष उदय भानु सिंह को निलंबित कर दिया था। और उनकी जगह भभुआ के दीनानाथ सिंह को नए थानेदार के रूप में नियुक्त किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top