कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/रामपुर। शुक्रवार से नेहरू युवा क्लब के तत्वावधान में शहीद जगदेव क्लब द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन रामपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के बाद फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैच की शुरुआत बीडीओ द्वारा फुटबॉल को किक मारने के बाद हुआ। फुटबॉल का पहला मैच मझियाव व सोनरा के बीच। जिसमें मझियाव ने सोनरा को 2-1 गोल से हराया। वही दूसरा मैच सबार और दियरी के बीच हुआ। जिसमें दियरी ने सबार को 2-0 से करारी शिकस्त दी।
इसके अलावे 409 मीटर के रिले दौड़ में मझियाव के अजीत पासवान ने प्रथम, रामपुर के साकेत तिवारी दूसरा व बेलाव के सुभास कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।फुटबॉल के मुख्य रेफरी के रूप ओमप्रकाश थे। निर्णायक मंडल में अजीत कुमार व सोनू शर्मा रहे। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सिंह , पूर्व उपप्रमुख नथुनी पासवान,सरपंच प्रतिनिधि फकरुदिन अंसारी,बीडीसी जहांगीर अंसारी , जीयुत राम बिंदु कुमार आदि मौजूद रहे ।
भभुआ/रामपुर। शुक्रवार से नेहरू युवा क्लब के तत्वावधान में शहीद जगदेव क्लब द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन रामपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के बाद फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैच की शुरुआत बीडीओ द्वारा फुटबॉल को किक मारने के बाद हुआ। फुटबॉल का पहला मैच मझियाव व सोनरा के बीच। जिसमें मझियाव ने सोनरा को 2-1 गोल से हराया। वही दूसरा मैच सबार और दियरी के बीच हुआ। जिसमें दियरी ने सबार को 2-0 से करारी शिकस्त दी।
Yo Yo Honey Singh का नया मखना song रिलीज
देखिए ये video