अभी अभी : 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओ ने रामपुर में चक्का किया जाम, सड़क पर बैठी

भभुआ/रामपुर। कैमूर जिले के रामपुर के बेलाव बाजार से इस वक्त की बडी खबर आ रही है। जहां पर आशा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर चक्का जाम कर दिया है। और सड़क ही धरने पर बैठ गयी है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर 1 दिसम्बर से ही हड़ताल पर है। वह प्रतिदिन उनकी मांगो पर सरकार द्वारा विचार नहीं किये जाने पर उग्र हो रही है।आज उनके द्वारा बिहार बंद किया जा रहा है। 
आशा कार्यकर्ताओं की कैमूर जिलाध्यक्ष  सब्या पांडेय ने बताया कि 1 दिसम्बर से ही आशा कार्यकर्ता अपने 12 सूत्री मांगों को हड़ताल पर चल रही है। सरकार असंवेदनशील होकर चुप बैठी है। इसी के खिलाफ हमारे संघ के तरफ बैनर तले बिहार बंद आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इस प्रकार चक्का जाम होने से  सड़क जाम होने लगा है। वाहन नहीं चल रहे है। जिसके कारण लोगो को परेशानी हो रही है।जहां तहां इस चक्का जाम होने व आशा कार्यकर्ताओ के सड़क पर बैठने से वाहन खड़े हो गए है। पुलिस भी मौके पर पहुँची जाम को हटाने की कोशिश।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top