बिग ब्रेकिंग : ओवरटेक करने में पलटा टेंपो, 2 महिला पुरुष, 6 छात्र छात्रा घायल, एक छात्रा रेफर, चालक ने पी रखी थी शराब

कैमूर लाइव न्यूज़/बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर - कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। यह घटना करमचट थाना क्षेत्र के बगही पुल के पास की है। जहां पर एक स्कूली मैजिक को ओवरटेक करने में सवारी टेंपो पलट गया है। जिसमें एक महिला, दो छात्रा, एक पुरुष सहित चार छात्र घायल हो गए है। इसमें एक छात्रा की हालत गम्भीर है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर कर दिया गया है। टेंपो पलटने के बाद आगे शीशा चकनाचूर हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सवारी टेंपो बिछीबाँध के तरफ से सवारी लेकर चेनारी जा रहा था। उसमें दो तीन सवारी थे। जिसके बाद सबार गांव के चेनारी कोचिंग पढ़ने वाले 5 -6 छात्र छात्रा बैठ गए। टेंपो चालक करमचट थाना क्षेत्र के उत्तर बगही पुल के पास एक स्कूली मैजिक को ओवरटेक कर आगे जाने के क्रम में टेंपो दो बार पलटी मारते हुए चाट में चला गया। जिसके बाद टेंपो का चालक भागने लगा। टेंपो पलटने के बाद उसमें सवार छात्र छात्रा व लोग घायल हो गये।भाग रहे टेंपो चालक को घायल छात्र ने दौड़ कर पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।जिसके बाद टेंपो को सीधा कर घायलो को बाहर निकाल सबार गांव के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाया गया। जिसके बाद इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान एक छात्रा की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर से सासाराम के लिए रेफर कर दिया। 

# यह है घायल 
मुखलाल मुसहर व उनकी पत्नी फुलेसरा देवी, लक्ष्मीगंज, बिछीबाँध से अपने गांव जा रहे थे। 
#घायल छात्र छात्राओ के नाम
परमानन्द कुमार 14 वर्ष पिता जोगी धरिकार, सबार, अनूप चौधरी 14 वर्ष पिता राजेश चौधरी, सबार, आभा कुमारी 14 वर्ष पिता ददन शर्मा, सबार, हालत गम्भीर, सासाराम रेफर, हाथ टूट गया है।सतिमा कुमारी, पिता नन्हू चौधरी, सबार, कृष्णा बिंद, पिता सीताराम बिंद मडैचा, बलवंत कुमार पिता दशरथ राम, गांव मझियाव। ये सभी छात्र छात्राए कोचिंग करने के लिए उक्त टेंपो से चेनारी जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज सबार के निजी क्लिनिक में हुआ।
# वही पकड़ा गया टेम्पो चालक शिवसागर थाना के मगरदह गांव निवासी महेंद्र वनवासी बताया जाता है। लोगों द्वारा बताया गया कि चालक ने शराब पी रखी थी।इसलिए टेम्पो को ओवरटेक करते हुए चाट में पलट गया। आज इसके कारण बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गयी। चालक पर शराब पीने का आरोप लोगों द्वारा लगाया गया। कहा गया चालक के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पकड़ाए चालक ने सभी घायलों का इलाज कराया उसका पैसा भुगतान भी किया। वही चालक से पूछने पर बताया कि हां कल डैम पर पार्टी मनाने के दौरान शराब पी रखी थी। लेकिन स्कूल मैजिक धीरे धीरे चल रहा था तो उससे आगे जाने के दौरान टेंपो पलट गया है। घायलो का इलाज कराया हूँ।
#क्या कहते है थाना प्रभारी
इस संबंध में जब करमचट थाना प्रभारी कोमल तिवारी से पूछने पर बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई थाने पर आता है और आवेदन देता है जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top