भभुआ बीडीओ ने हाई स्कूल के छात्रों को चुनाव संबंधी ईवीएम व वीवी पैट की दी गयी जानकारी

बंटी जायसवाल/कैमूर लाइव न्यूज़
भभुआ/कैमूर। बुधवार को भभुआ प्रखंड के हाई स्कूल बारे व हाई स्कूल कूड़ासन के छात्र छात्राओं को आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए चुनाव संबंधी जानकारी दी गयी। छात्राओं को भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार ने चुनाव में किस प्रकार ईवीएम व वीवी पैट से मतदान किया जाता है। इसके बारे में बताया। छात्राओं को चुनाव के बारे में बताने के लिए 5 छात्राओं को उम्मीदवार बनाया गया। इसके बाद डेमो चुनाव चिन्ह वितरण के बाद प्रचार प्रसार हुआ और मतदान का समय निर्धारित होने बाद ईवीएम व वीवी पैट मशीन के चुनाव कराया गया। इस डेमो चुनाव के माध्यम से बताया गया कि ईवीएम मशीन से वोटिंग करने के दौरान बटन दबाने पर वीवी पैट मशीन 7 सेकेंड तक उम्मीदवार चुनाव चिंह दिखता है। इसके बाद वह मशीन में चला जाता है। इसके बाद मान लिया जाता है की वोटिंग हो गया। मतदान होने के बाद वोटों की गिनती हुई। विजयी उम्मीदवार घोषित होने व प्रमाण पत्र देने की जानकारी दी गयी। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव संबंधी जो भी कार्य किये जाते है इसके बारे में जानकारी दी गयी। मौके पर बीआरपी रामाशीष पांडेय, जितेंद्र कुमार,शिवपूजन राम सहित कई लोग शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top