डीएम के हाथों कंबल लेने जा रही वृद्ध विधवा महिला को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गम्भीर घायल, वाराणसी रेफर

फ़ोटो - घायल वृद्ध महिला
भभुआ/दुर्गावती। बुधवार को दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय पर समाजसेवी रणधीर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद एक गरीब महिला दुर्गावती प्रखंड पर कंबल लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान डालडा फैक्ट्री के सड़क के पास एक स्कॉर्पियो ने टक्कर दी। जिसमें वृद्ध महिला घायल हो गई।घायल महिला को लोगो द्वारा पीएचसी दुर्गावती ले जा कर प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत गंभीर होते देखते हुए बेहतर इलाज के लिए  चिकित्सकों ने वाराणसी के  बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया । घायल महिला दहियाव गांव के रामरती कुंवर उम्र 70 वर्ष पति स्व शोभनाथ चौबे बतायी गयी। ग्राम दहियाव की रहने वाली है । दहियाव गांव के लोगों ने बताया कि उक्त महिला गरीब परिवार की है। इनके दो पुत्र थे ।जिसमें 1 पुत्र की मौत पहले हो चुकी है। छोटा पुत्र और मृत पुत्र के बच्चे बाहर रहते हैं। पति की भी मृत्यु बहुत पहले हो चुकी  हैं ।दहिया गांव में अपने घर अकेली रहती है। इस घटना में महिला के दोनों हाथ  टूट गए हैं ।वही माथे पर गंभीर चोट आई है ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top