कैमूर डीएम ने दुर्गावती में गरीब व असहाय लोगो के बीच वितरण किया कंबल, कहा ऐसे कार्य के लिए सभी समाजसेवी को आना होगा आगे

फ़ोटो - गरीब महिला को कंबल देते डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी

समाजसेवी रणधीर सिंह से आयोजित किया था कंबल वितरण कार्यक्रम, दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ  

भभुआ/दुर्गावती। कैमूर जिले के दुुर्गावती प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बुधवार को मछनहटा गांव निवासी समाजसेवी रणधीर सिंह द्वारा गरीब,असहाय एवं निर्धन लोगों
 के बीच कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन दीप जलाकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने किया। इसके साथ ही डीएम ने अपने हाथों से गरीब,असहाय व निर्धन महिला व पुरुष के बीच कंबल वितरण किया।
इस आयोजित कार्यक्रम में 2500 कंबल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी रणधीर सिंह द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देेेकर सम्मानित किया गया।डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए और भी समाजसेवी संगठनों को आगे आने की जरूरत है। गरीब असहाय लोगों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। समाजसेवी रणधीर सिंह ने कहा कि गरीब असहाय व्यक्तियों को  कंबल वितरण करने से हमें काफी सुकून मिलता है।
गरीब की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है।असहाय लोगों की मदद करना सराहनीय कार्य है। गरीब असहाय व्यक्तियों की सेवा करना पुनीत कार्य है और इस तरह के कार्क्रम में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने भाग लेकर गरीब असहाय व्यक्तियों को अपने हाथों से कंबल वितरित किया.डीएम के हाथों कंबल पाकर गरीब, असहाय व निर्धन महिला व पुरुष पाकर काफी खुश हुए और समाजसेवी को काफी धन्यवाद दिया।
इस दौरान क्षेत्र के गरीबो के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मौके पर एसडीएम शिव कुमार राऊत,प्रखंड वरीय पदाधिकारी, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून,  थाना प्रभारी थानाध्यक्ष अमोद कुमार, दारा सिंह, मैनुद्दीन शाह प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र गुप्ता मुखिया मकसूद अली सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top