भभुआ/मोहनिया/कैमूर । कैमूर के मोहनिया के एक वकील पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन(पुराना नाम मुग़लसराय जक्शन)पर नशाखुरानी के शिकार हो गए है।मिली जानकारी के मुताबिक, नशाखुरानी का शिकार हुए वकील साहब मोहनिया थाना के बरेज गांव के राकेश कुमार बताये जाते है।जो पेशे से वकील बताये जाते है।जिनका इलाज मोहनिया के निजी क्लिनिक में चल रहा है।जो गुवाहाटी से भभुआ रोड स्टेशन आ रहे थे। इसी बीच पंडित दिनदयाल स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गए।नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिलाकर 30 हजार नकद, सोने की चेन सहित दो मोबाइल लेकर फरार हो गए है। जिनका तबियत होते हुए किसी मोहनिया पहुँचे। जिसके बाद परिजनों को जानकारी होने पर मोहनिया के निजी क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है।
नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए वकील साहब,30 हजार रूपये,सोने की चेन और दो मोबाइल उड़ाया
गुरुवार, दिसंबर 13, 2018
Tags

