बिग ब्रेकिंग : भूमि विवाद में देवर ने भाभी को फरसे से किया वार, मौत

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले से इस वक्त खबर आ रही है। खबर ये है कि एक देवर ने अपने भाभी पर फरसे से आज सुबह में विवाद को लेकर झगड़े में वार कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गयी है। यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना जमीनी विवाद में होना बताया जाता है। बताया जाता है कि बेतरी गांव के राम राज पाल के छोटे भाई देवनाथ पाल ने उनके पत्नी एवं अपने भाभी बासमती देवी 45 वर्षीय को भूमि विवाद के मामले में  फरसा से वार कर दिया. जिसके बाद महिला घायल हो गयी। जिसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर भभुआ पुलिस पहुंची तो आरोपी देवनाथ पाल वहां से फरार हो गया था.  पुलिस ने सदर अस्पताल से मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
#बीडीओ ने 20 हजार का दिया चेक
भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुँच कर मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20हजार रुपये का चेक दिया।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top