भभुआ/रामपुर। प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में खलिहान में आग लगने से सैकड़ों बोझा जलकर राख हो गया. फसल की चल रही दवरी के दौरन सोनरा गांव के किसान बुचुन राम, उमेश राम अपने खेत का काटा गया धान का बोझा सोनरा गांव के पश्चिम दिशा बिजुलिया माई के समीप मे बने खलिहान में दंवरी के लिए चार सौ बोझा रखा था. तभी बृहस्पतिबार को सुबह करीब 9 बजे अचानक खलिहान में आग लग गया और इसमें रखा गया बोझा जलने लगा. खलिहान में धुआं और आग की लपटों को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. आवाज सुनते ही गांव के ग्रामीण अपने-अपने हाथ में बाल्टी लेकर दौड़े, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग नहीं बुझ रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलांव थाना को दिया.जहां सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष भोला सिंह द्वारा फायर ब्रिगेड को दिया गया और कुछ पुलिस बल को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया. इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम को पहुचने के पहले ही धान की बोझ जलकर राख हो गयी। आग इतनी तेज थी की ग्रामीणों की एक न चली
तब तक इस खलिहान में रखे गये लगभग 400 से अधिक बोझा जलकर राख हो गया. जबकि फसल बर्बाद होने से किसानों के बीच मायूसी की लहर दौड़ गई.। किसान उमेश राम ने बताया कि मेरा ढाई बीघा का खेत का 250 धान का बोझा लगभग 80 हजार रूपये की छति हो गयी वही बुचुन राम ने बताया कि मेरा डेढ़ बीघा खेत का करीब 150 बोझा धान जलाकर राख हो गया जिसका 50 हजार रूपये लागत है।
बोले प्रभारी थानाध्यक्ष
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष भोला सिंह ने बताया कि आगलगी का आवेदन पड़ा है जांच किया जा रहा है।
बोले सीओ
इस बारे में सीओ भरत भूषण सिंह ने बताया कि सोनरा गांव में अगलगी की दो आवेदन प्राप्त हुई है। जांच कर वरीय पदाधिकारी को क्षतिपूर्ति के लिए भेजा जायेगा।