BDO व मुखिया ने ठंड से राहत के लिए गरीबों, असहाय के बीच बांटे 200 कंबल, गरीबो ने दिया धन्यवाद

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल 
भभुआ कैमूर। लोग कहते है मानवता व इंसानियत नहीं बची है। लेकिन ऐसा बात नहीं है। यह झूठ है। आज भी मानवता व इंसानियत है तभी तो यह धरती भी बची हुई है। समाज मे ऐसे लोग है जो मानवता के लिए गरीबो, असहाय, विधवा, दिव्यांग लोगो की मदद करते है। ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोग ठिठुरते हुए रात गुजारने को मजबूर रहते है। इसलिए आज यानी गुरुवार को भभुआ प्रखंड के महुअत पंचायत के मुखिया हदिसुन खातुन के सौजन्य से 200 वृद्ध, विधवा, गरीब, असहाय,दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार भी पहुँचे। बीडीओ ने अपने हाथों से  गरीबों व असहाय लोगो के बीच कंबल वितरण किया। कंबल
 पाकर गरीब महिला व पुरुष के चेहरे पर खुशी देखी गई। मुखिया को धन्यवाद दिया। बीडीओ ने कहा कि महुअत पंचायत के मुखिया से सीख लेकर इस प्रकार का नेक कार्य सभी मुखिया को अपने पंचायत में करना चाहिए। वही मुखिया हदिसन खातून ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने पंचायत के गरीब,असहाय जनता के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण कर पायी हूं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि करामत शेख,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक और डाटा आपरेटर सहित कई लोग उपस्थिति रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top