बिग ब्रेकिंग : बाइक व कार में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो घायल, एक वाराणसी रेफर

#कार में मिली शराब की बोतलें, टक्कर के बाद आग से धू धू कर जला बाइक
भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया से बड़ी खबर आ रही है। जहां पर कार व बाइक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वही कार सवार युवक फरार हो गए। यह दुर्घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव की है। घायलों को लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देखते हुए एक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। जब कार की जांच हुई तो शराब की बोतलें बरामद हुई। इस जबरदस्त भिड़त में आग लग गया और बाइक धू धू कर जल गया। लोगों द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब पीकर तेज रफ्तार से कार चला रहे होंगे जिसमें इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच करने में जुट गई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top