ब्रेकिंग : 8 सूत्री मांगों को लेकर डीसीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पैक्स प्रबंधक, रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल 
भभुआ कैमूर। कैमूर के भभुआ से बडी खबर आ रही है। भभुआ के डीसीओ कार्यालय के सामने बिहार पैक्स प्रबंधक संघ के आह्वान पर कैमूर जिला ईकाई पैक्स प्रबंधक संघ के सदस्य अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित-कालिन धरना-प्रदर्शन एवं हड़ताल पर बैठे हुए है। इसके लिए संघ द्वारा 22 दिसंबर को डीएम को आवेदन देकर सूचित किया गया था। कैमूर पैक्स प्रबन्धकों का कहना है कि बिहार सरकार और सहकरिता विभाग के द्वारा हम लोगों के साथ सौतेले व्यवहार किया जा रहा है। इसके वजह से हम सभी पैक्स प्रबंधकों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिसको लेकर हमारी 8 सूत्री बिहार सरकार से मांगे हैं।यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हमलोग अपना आन्दोलन जारी रखेंगे और धान अधिप्राप्ति नहीं होने देंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पैक्स प्रबन्धक उपसचिव सुदर्शन पासवान, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार,दीपक सिंह, साधु सिंह, संजय प्रसाद, रमेश तिवारी सहित कई पैक्स प्रबन्धक है।
#पैक्स प्रबंधक संघ की यह है मांगे 
1. सरकारी कर्मी मानते हुए नियमित वेतनमान देने
2.माननीय निबंधक सहयोग समितियां बिहार, पटना के पत्रांक 7119 दिनांक 22/08/2016 के अनुसार पैक्सों का सारा अभिलेख अविलम्ब पैक्स प्रबंधकों को उपलब्ध कराया जाय।
 (3)हमारे वैसे साथियों का योगदान अविलम्ब कराया जाय, जिनसे बगैर आरोप पैक्स कार्य न लेकर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पैक्स कार्य लिया जाता है।
 (4)पैक्स का कोई भी कार्य निबंधक सहयोग समितियां बिहार,पटना के पत्रांक 7119 दिनांक 22/08/2016 के अनुसार बिना पैक्स प्रबंधक के हस्ताक्षर का न कराया जाय एवं बैंक सम्बंधित कार्य पैक्स प्रबंधक से ही कराया जाय।
 (5) पैक्स प्रबंधकों का वेतन सीधे बैक खाते से ही किया जाय।
  (6)चेकर-मेकर का यूजर आईडी, पासवर्ड एवं प्रशिक्षण अविलम्ब पैक्स प्रबंधकों को  अविलम्ब कराया जाय साथ ही जिला सहकरिता पदाधिकारी और सहकरिता प्रसार पदाधिकारियों द्वारा समय -समय पर हम पैक्स प्रबंधकों को भी बैठक में बुलाया जाय।
  (7)PMFS के माध्यम से कार्य करने हेतु सभी पैक्सों में अविलम्बCOMPUTER एवं प्रशिक्षण दिया जाय तथा
 (8)अपने वरीय अथवा अपने ही कार्यालय द्वारा निकाले गए आदेशों पर गम्भीरता से अमल किया जाय।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top