भभुआ/कैमूर। कैमूर के मोहनिया भभुआ रोड स्टेशन से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि एक ट्रेन के चपेट में आने एक अज्ञात युवती की मौत हो गयी है। यह घटना भभुआ रोड स्टेशन के पास की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी भभुआ शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुटी हई है।