#रेलवे सेवा बाधित, जहां तहां ट्रेन रुकी, लोगो को परेशानी
भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन मोहनिया से इस वक्त की बडी खबर आ रही है। जहां पर आशा कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को आक्रोशित होकर जाम कर दिया है। यहां पर सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकर्ता पहुँची हुई है। रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर जमकर नारेबाजी कर रही है। आशा कार्यकर्ता अपने हाथों में संघ का लाल का झंडा व बैनर भी ली हुई है।आशा कार्यकर्ताओं अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर 1 दिसम्बर से ही हड़ताल पर है।
वह प्रतिदिन उनकी मांगो पर सरकार द्वारा विचार नहीं किये जाने पर उग्र हो रही है। इसके पहले ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंक चुकी है। सड़को पर धरना देते हुए चक्का जाम कर चुकी है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लेकिन फिर उनकी मांगों पर विचार सरकार द्वारा नहीं किया सरकार चुप बैठी हुई है। रेलवे ट्रैक के खड़े होकर आशा कार्यकताओ द्वारा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन से जहां तहां ट्रेन खड़ी हो चुकी है। इससे आम लोगो को काफी परेशानी हो रही है।

