कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर। बुधवार को सदर प्रखंड भभुआ के सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख माया देवी व संचालन बीडीओ मुकेश कुमार ने की। बैठक में सभी विभाग के अधिकारी व मुखिया व बीडीसी ने भाग लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सवाल दागे। समस्याओ के समाधान के लिए समय मांगा। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए सवाल का जवाब दिया। उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मनरेगा विभाग की 2654 योजनाओं को पारित किया गया। मनरेगा पीओ गौरव कुमार गुप्ता द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए योजनाएं पारित हुई है। जिसकी कुल लागत 11 करोड़ 31 लाख रुपये होगी। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त योजना में प्रखंड के नाली गली, तालाब का निर्माण आदि सहित कई योजनाएं शामिल है। मौके पर उप प्रमुख शास्त्री सिंह यादव, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, बीडबलू बजरंग प्रताप सिंह,बीईओ मालती नगीना,मुखिया जय शंकर बिहारी, विनोद सिंह, अजय सिंह पटेल, सहित कई अधिकारियों तथा पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया।