उत्तरप्रदेश से बिहार में ससुराल आये युवक जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

भभुआ कैमूर। मंगलवार की शाम दुर्गावती एनएच दो स्टेशन रोड के नजदीक दुर्गावती के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक युवक उत्तरप्रदेश के औरैया जिला के अजीतमल थाना के दूरवासपुर गांव का 37 वर्षीय प्रदीप राम बताया गया। जो दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव निवासी राजेंद्र राम के यहां ससुराल आया था। मंगलवार की शाम सैयददराज से कोई काम करके दुर्गावती स्टेशन पर उतर कर जीटी रोड पर पहुँच कर ससुराल जा रहा था। इसी बीच जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद कर फरार हो गया। युवक की मौत के बाद उसके शव को  दुर्गावती थाने लाया गया। जहां पर ससुराल वाले द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top