भभुआ/कैमूर। कैमूर के भगवानपुर गांव के एक युवक की हत्या कर ओडिशा के जंगल में उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। वहां के पुलिस को मृतक युवक का शव वहां के जंगल से बरामद किया। मृतक युवक के गले में फंदा लगा था और उसका शव पेड़ से लटक रहा था। मृतक दीपक चौधरी
भगवानपुर गांव के लक्ष्मण चौधरी का पुत्र बताया जाता है।जो ओड़िशा में ट्रक पर रह कर सहायक चालक यानी खलासी का काम करता था।
परिजनों द्वारा दीपक की मौत में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनका मानना है कि दीपक की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने व बचने के लिए पेड़ से जंगल मे लटका दिया गया। लेकिन ओडिशा पुलिस इसे हत्या नहीं आत्महत्या मान रही है।
इसकी जानकारी दीपक के साथियों ने 25 दिसंबर को परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पर पिता लक्ष्मण चौधरी व चाचा रामजी ओड़िशा के लिए रवाना हो गए। जब गुरुवार को भगवानपुर में दीपक के शव को लेकर पहुँचे तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
परिजनों ने बताया कि दीपक ने कुछ दिन पहले ही घर पर फोन कर कहा था कि वह पैसा इकट्ठा कर रहा है। कुछ दिनों बाद वह आएगा तो मकान बनवाएगा। उनका कहना था कि दीपक पैसा लेकर घर के लिए चला होगा। इसी दौरान उसके साथ रहनेवाले लोगों ने पैसों के लिए उसकी हत्या कर दी है।

