कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
#शिक्षकों की खोल डाली पोल
#गलती व मनमानी की तो सोशल मीडिया खोल देगी पूरा चिट्ठा, रहे सावधान !
भभुआ/कैमूर। आज सोशल मीडिया का जमाना है। यहां कुछ भी हो सकता है। अगर कोई सोचे कि मैं गलती करते बच जाऊंगा तो यह उसकी भ्रम है। उसकी सच्चाई जरूर सामने आ जायेगी। इसी प्रकार एक मामला आया है बिहार के कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड से। भभुआ सदर प्रखंड के एक स्कूल में शिक्षकों की मनमानी चल रही थी। ग्रामीण व बच्चे शिक्षकों के मनमानी रवैये से तंग आ चुके थे। शिक्षकों का देर से विद्यालय खोलना, जब मन आना जाना, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना आम बात हो गया। बुधवार को तो प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के
शिक्षकों ने हद कर दी। 10 बजे तक स्कूल नहीं खुला। हेडमास्टर या किसी भी शिक्षक का अता पता नहीं था। स्कूल के गेट में ताले लटक रहे थे। बच्चे स्कूल 9 बजे तक पहुँच गए। गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। फिर भी 10 बजे तक स्कूल नहीं खुला। तो ग्रामीणों ने एक तरकीब अपनाई। पहले तो ग्रामीणों ने भभुआ को उनके व्हाट्सएप पर बंद स्कूल का फोटो भेजा। इसके बाद फिर बीईओ को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग कर लाइव वीडियो के माध्यम से स्कूल बंद होने की स्थिति दिखाई। तब जाकर बीईओ को समझ में आया कि हां स्कूल के शिक्षकों की मनमानी चल रही है। एक भी शिक्षक 10 बजे तक विद्यालय नहीं पहुँचे है।
बीईओ को लाइव वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों तथा छात्रों ने बताया कि विद्यालय का खुलने का कोई भी निश्चित समय नहीं है। ऐसा लगभग हर दिन ही होता है। प्रति दिन 11 बजे तक विद्यालय प्रभारी द्वारा खोला जाता है। इससे काफी परेशानी है। जबकि विद्यालय का खुलने का समय 9 बजे है। जब इस प्रकार के मामले आने के बाद बीईओ मालती नगीना ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर तथा सभी शिक्षकों से शो कॉज किया गया है। सन्तोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगायी जाएगी। यह भी बताया कि इसकी सूचना डीईओ, डीपीओ, प्रखंड नियोजन इकाई समिति, आदि को भी दे दी गयी है आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजा जायेगा।

