भभुआ/दुर्गावती। एनएच दो पर गुरुवार की रात्रि दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूद गंज बाजार के पास दो वाहनों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में कंटेनर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार कंटेनर यूपी से बिहार की तरफ आ रहा था। जैसे ही महमूद गंज के पास पहुंचा बिहार से यूपी के तरफ रॉन्ग साइड बालू लदे ट्रक जा रहा था दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई टक्कर होने के बाद कंटेनर के चालक केबिन में फस गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला हालत उसकी देखकर लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती करा हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया घटना में कानपुर के निवासी कंटेनर चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल।

