गश्ती के दौरान पुलिस ने बोलेरो के साथ 44 पेटी शराब किया बरामद

भभुआ/दुर्गावती। सोमवार की भोर में दुर्गावती पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के तिरोजपुर नहर के पास से एक बोलेरो से 44 पेटी शराब बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस सोमवार की भोर में तिरोजपुर नहर मोड़ की ओर गश्ती पर निकली हुई थी। इसी दौरान नहर के रास्ते एक बोलेरो आती हुई दिखाई दी। लेकिन बोलेरो चालक पुलिस की गाड़ी दूर से ही देख कर गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। आशंका होने पर बोलेरो के पास पहुंचकर जब पुलिस ने तलाशी ली तो बोलेरो मे लगभग 44 पेटीयो मे 2112 शीशी अंग्रेजी शराब मीला पुलिस ने बोलेरो सहित शराब को जब्त कर थाने ले। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि फिरोजपुर नहर मोड़ के पास  एक बोलोरो से 44 पेटियों में 2112 शीशी जप्त किया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top